Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 हजार की घूस लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribe

Bribe

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संठगन की टीम ने एक किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते समय चकबंदी लेखपाल को आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुड़की (उत्तराखण्ड) निवासी परवेज आलम से चकबंदी संबंधी काम के लिए लेखपाल जनेश्वर प्रसाद ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

किसान ने इस संबंध भ्रष्टाचार निवारण के अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर आज योजना के तहत संगठन की टीम ने परवेज से 20 हजार की घूस लेते समय लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस दौरान एंटीकरप्शन टीम के साथ कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया व तहसीलदार सदर अभिषेक शाही भी मौजूद रहे। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version