• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीडीसी चकबंदी का पेशकार 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/01/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संत कबीरनगर
0
Bribe

Bribe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में आज भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती ने एक भ्रष्ट लोक सेवक मुकेश कुमार यादव को रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested) किया।

मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम कटरा खुर्द पोस्ट बरहपुर थाना कसानगंज, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश, सम्प्रति पेशकार डी०डी०सी० न्यायालय चकबन्दी, तहसील सदर, जनपद संतकबीरनगर को शिकायतकर्ता से उसके गाटा संख्या 1632 को बनाए रखने तथा विपक्षी की आपत्ति खारिज करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ डीडीसी न्यायालय परिसर संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी पेशकार के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 17/2024 धारा 7/13 (1) वी सपठित 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित (संशोधन) अधि0 2018 में प्राथमिकी पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि ग्राम जंगल ऊन बलुअरा तहसील खलीलाबाद निवासी शिकायतकर्ता गुलाम मुस्तफा ने शिकायत की थी कि चकबंदी अधिकारी न्यायालय द्वारा नियमानुसार उसे चक आवंटित किया गया है, एसओसी न्यायालय ने भी उसे पुष्ट कर दिया। जिसके विरुद्ध उसके विपक्षी ने डीडीसी चकबंदी के न्यायालय में निगरानी दाखिल करके उसका चक परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में उसने डीडीसी के पेशकार मुकेश यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा विपक्षी 80 हजार रूपये दे रहा है। तुम 70 हजार दे दो तो तुम्हारे विपक्षी की निगरानी खारिज करा दूंगा। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका पक्ष सही है तो पेशकार ने कहा कि तब भी तुम्हारे विपक्षी के पक्ष में फैसला होगा। इसकी शिकायत उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती में की। जांचोपरांत मामला सही पाया गया। आज जिले में टीम के साथ पहुंच कर घूस (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिया गया।

Tags: crime newssantkabirnagar newsup news
Previous Post

गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

Next Post

डबल इंजन की ताकत का जीता जागता उदाहरण है अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का किया उद्घाटन

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

08/04/2026
Next Post
Maharishi Valmiki International Airport

डबल इंजन की ताकत का जीता जागता उदाहरण है अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यह भी पढ़ें

Tilak

तिलक से चमकेगी आपकी किस्मत, जानें कौनसा लगाएं टीका

16/01/2025

सामंथा ने साइन की दो बड़ी मूवी, दो भाषाओं में बनेगी मूवी

16/10/2021
DRDO

पाकिस्तानी महिला को गुप्त सूचना देने वाला डीआरडीओ अधिकारी गिरफ्तार

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version