• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के हितों का अपहरण करने की साजिश की जा रही है : नकवी

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
mukhtar abbas naqwi

mukhtar abbas naqwi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कृषि बिल में ऐसा कुछ भी नहीं है जो इसे काला कानून कहा जाए।

केन्द्र सरकार का पक्ष रखते हुये श्री नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में साफ किया कि नये कृषि कानून में न तो एमएसपी खत्म की गयी है और न ही मंडिया खत्म की गयी है। उन्होंने कहा “ अमेरिका की किसी पाॅप स्टार के एक ट्वीट से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता और हमें अपनी ईमानदारी को सिद्ध करने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रमाण पत्र की जरूरत भी नहीं है। ”

उन्होंने कहा कि तथाकथित असहिष्णुता पर बवाल तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल तो कभी सीएए पर भ्रम तो कोरोना काल में लोगों की सेहत सलामती के लिए किये गए कामों पर पलीते का प्रयास और अब कृषि कानूनों पर किसानों के कंधे पर बन्दूक के जरिये देश को बदनाम करने और किसानों के हितों का अपहरण करने की साजिश की जा रही है। कुछ लोगों का ‘सामंती गुरुर- सत्ता का सुरूर’ अभी भी नहीं उतरा,रस्सी जल गई-बल नहीं गया।

श्री नकवी ने कहा कि तमाम दुष्प्रचारों- पॉलिटिकल पलीते के बावजूद जनता ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए पर विश्वास जताया,प्रचंड बहुमत से सरकार बनी 2019 में दोबारा उससे बढकर जनादेश दिया। इस दौरान हुए विधानसभा,पंचायत, स्थानीय निकाय चुनावों में मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम ठगी करने वाला जालसाज को पुलिस ने दबोचा

वरिष्ठ भाजपा नेता ने केंद्रीय बजट 2021-22 को लेकर कहा कि बजट में सभी तबकों का सम्मान के साथ सशक्तिकरण सुनिश्चित कर आत्मनिर्भर भारत के सफल सफर का हम सफर है। समाज के सभी जरूरतमंदों के सामाजिक, आर्थिक,शैक्षिक सशक्तिकरण और सेहत-सलामती के संकल्प से भरपूर है केंद्रीय बजट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह बजट निवेशकों, उद्योग और बनियादी ढांचे के क्षेत्र ने भी सकारात्मक बदलाव लाएगा।

श्री नकवी ने कहा कि यह बजट देश को कोरोना की चुनौतियों से मजबूती से लड़ कर हर क्षेत्र में विकास की नई कहानी लिखने के लिए तैयार करेगा। सभी वर्गो के गरीब,किसानों युवाओं,बुजुर्गो,महिलाओं, मजदूरों, छोटे व्यापारियों की आशा व आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।आम बजट 2021-22 में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को आगे बढ़ाया गया है, एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान की गई है।शिक्षा एवं अनुसन्धान पर विशेष ध्यान दिया गया है जो देश में रोजगार सृजन में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

Tags: mukhtar abbas naqwiup news
Previous Post

मॉडर्न तकनीक मानव जीवन को सरल बनाने में उपयोगी : योगी

Next Post

राजभर बोले- सरकार किसानों की बात सुनकर रास्ता निकाले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
om prakash rajbhar

राजभर बोले- सरकार किसानों की बात सुनकर रास्ता निकाले

यह भी पढ़ें

Ayushman Khurana Tahira Kashyap

विपदा की घड़ी में सामने आए आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप

27/04/2021
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

24/12/2021
fire brokeout

कूड़े के ढेर से उड़ी चिंगारी से लगी भीषण आग, लाखों का समान हुआ खाक

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version