Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या

Suicide

Constable commits suicide by shooting

प्रयागराज। प्रयागराज के पुलिस लाइन में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने बुधवार दोपहर गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश कुमार मथुरा का मूल निवासी एवं 2019 बैच का रिक्रूट आरक्षी था। आकाश कुमार ने अपने घर में कार्बाइन से गोली मार ली।

सूचना पर पहुंचे कर्नलगंज इंस्पेक्टर एवं आरआई तत्काल अस्पताल लेकर गये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आकाश कुमार इसके पहले घूरपुर एवं उतरांव में तैनात था और अब पुलिस लाइन में तैनाती थी।

घटना के कारणों पर उन्होंने कहा कि उसके मित्रों एवं जहां तैनाती रही वहां से जानकारी एकत्रित की जा रही है। किस कारण से गोली मारी, अभी यह अस्पष्ट है।

Exit mobile version