Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल चंदन तस्करों ने की कांस्टेबल की हत्या

Murder

Murder

कडप्पा। आंध्र प्रदेश में अन्नामय्या जिले के केवी पल्ले मंडल के चिनेपल्ले गांव में मंगलवार को लाल चंदन तस्करों (Red Sandalwood Smugglers) ने अपने वाहन से टक्कर मारकर एक कांस्टेबल की हत्या (Murder) कर दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक कांस्टेबल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एक चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। मार्ग पर अवैध रूप से लाल चंदन के लट्ठों को ले जाए जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की एक टीम चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी।
जिस वाहन पर तस्कर लाल चंदन के लट्ठे ले जा रहे थे, जब पुलिस ने उसे रोका तो वे नहीं रुके। जब तस्कर ने वाहन नहीं रोका, तो मृतक कांस्टेबल गणेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने उसे अपने वाहन से टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

यह घटना आज तड़के वन क्षेत्र में हुई। कांस्टेबल की पेलेरू के जीजीएच ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल गणेश एपीएसपी की 14वीं बटालियन से जुड़ा था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लाल चंदन तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तस्कर के वाहन को रोका और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लाल चंदन के लट्ठे और वाहन को भी जब्त किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कांस्टेबल की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लाल चंदन की तस्करी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मंगलवार को यहां एक बयान में, उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी आगामी चुनाव में लड़ने के लिए लाल चंदन तस्करों को टिकट प्रदान कर रही है, जिससे लाल चंदन तस्करों को किसी भी हद तक जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इस कारण ही पुलिस कांस्टेबलों की मौत हुई है। श्री नायडू ने सरकार से लाल चंदन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Exit mobile version