• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला पार्क में जन्म से ताड़का वध तक दिखेगा श्रीराम का जीवन चरित्र

Writer D by Writer D
14/12/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala Park

Ramlala Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक अनोखा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi के विजन से प्रेरित रामलला पार्क ( Ramlala Park) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पार्क भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत रूप से प्रदर्शित करेगा। अमृत 2.0 योजना के तहत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर साकेत सदन के पीछे स्थित लगभग 5 एकड़ भूमि पर फैले इस पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। कुल 17.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से अयोध्या को एक नया आकर्षण मिलेगा, जो धार्मिक पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखेगा।

रामलला पार्क ( Ramlala Park) न केवल एक मनोरंजन स्थल होगा, बल्कि यह श्रीराम की जीवन गाथा को चार जोनों में विभाजित कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा।

हर वर्ग को आकर्षित करेगा रामलला पार्क ( Ramlala Park) 

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार, पार्क ( Ramlala Park) में प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें वाच टावर, टिकट काउंटर, स्क्रीन वॉल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल हैं। पार्क को चार मुख्य जोनों में बांटा गया है। जोन प्रथम में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य, जोन द्वितीय में उनकी बाल अवस्था के दृश्य, जोन तृतीय में गुरुकुल जीवन और जोन चतुर्थ में ताड़का वध की कथा को मूर्त रूप दिया जाएगा। इन दृश्यों को स्टैच्यू और अन्य कलात्मक तरीकों से सजाया जाएगा, जो आगंतुकों को रामायण की इन महत्वपूर्ण घटनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराएंगे। पार्क की अन्य सुविधाओं की बात करें तो यहां ओपन एयर थियेटर, म्यूजिकल फाउंटेन, भव्य स्टैच्यू, बच्चों के लिए प्ले एरिया और ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा रोड, वाटर बॉडी और हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। ये सभी विशेषताएं पार्क को परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक बनाएंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा हैं।

रोजाना एक लाख के करीब श्रद्धालु कर रहे दर्शन

रामलला के भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। रोजाना करीब एक लाख दर्शनार्थी रामलला के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में रामलला पार्क जैसे नए केंद्र अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जल्द ही पर्यटकों के लिए खुलेगा यह पार्क : नगर आयुक्त

राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ शहर में नए पार्क, संग्रहालय और अन्य परियोजनाएं चल रही हैं। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि रामलला पार्क भी इसी क्रम की एक कड़ी है, जो राम भक्तों को श्रीराम के जीवन से जुड़ी यादें ताजा कराएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह पार्क ( Ramlala Park) पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

यह पार्क ( Ramlala Park) न केवल धार्मिक भावनाओं को मजबूत करेगा, बल्कि अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।रामनगरी अब विश्व पटल पर एक आदर्श तीर्थ स्थल के रूप में उभर रही है।

Tags: Ramlala Park
Previous Post

ढोल, नगाड़ों की थाप और कार्यकर्ताओं के जयघोष के बीच हुई भाजपा प्रदेश‌ अध्यक्ष के नाम की घोषणा

Next Post

टाटा हैरियर और सफारी जल्द आएंगी पेट्रोल वेरिएंट के साथ, इतने लाख से शुरू होगी कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
PM Kisan Samman Nidhi
Main Slider

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

12/03/2026
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन की सभी तैयारियां समय से की जाएं पूर्ण: मुख्यमंत्री योगी

12/03/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Next Post
टाटा हैरियर और सफारी जल्द आएंगी पेट्रोल इंजन के साथ, इतने लाख से शुरू होगी कीमत

टाटा हैरियर और सफारी जल्द आएंगी पेट्रोल वेरिएंट के साथ, इतने लाख से शुरू होगी कीमत

यह भी पढ़ें

पुष्कर धामी के लगातार दूसरी बार सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

23/03/2022
shilpa-shetty-jacqueline

शिल्पा के शो में जैकलीन ने ‘कंट्रोवर्सी’ पर की बात

06/03/2022
Vishwanath temple

विश्वनाथ मंदिर में आपस में भिड़े सेवादार और श्रद्धालु, सप्तर्षि  आरती के समय हुई मारपीट

24/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version