• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्भावस्था के दौरान करें इन जूस का सेवन, रहेंगे एनर्जी से भरपूर

Writer D by Writer D
13/04/2023
in फैशन/शैली
0
Pregnancy

Pregnancy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्भावस्था (Pregnancy) का समय किसी भी महिला के जीवन का सबसे यादगार और कठिन समय होता हैं जहां उन्हें कई परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे समय में गर्भावस्था के समय महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी हैं क्योंकि आपकी सेहत का असर अंदर पल रहे बच्चे पर भी पड़ता हैं। इस समय जिन चीजों पर ध्यान देना हैं उनमें सबसे जरूरी चीज हैं आपका खानपान जो शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति करवाएं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जूस की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही एनर्जी प्रदान करता हैं। तो चलिए जानते हैं उन जूस के बारे में जो गर्भवती महिलाओं के लिए सेहत का खजाना हैं।

सेब का जूस

तरोताजा महसूस करने के लिए प्रेग्नेंसी में सेब का जूस पीना चाहिए। इसे बनाने के लिए दो-तीन सेब को छीलकर उबाल लें उसके बाद इसे ठंडा होने दें। अब इसे ब्लैंडर की मदद से पीस लें। अब एक गिलास में ये डाले और उसमें नींबू का रस डालें। उसके बाद इसे एक घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद इसे पिएं।

अनार का जूस

ढेर सारे गुणों से भरपूर अनार का जूस गर्भावस्था के दौरान जरूर पीना चाहिए। इसमें सही मात्रा में फाइबर, विटामिन-सी और विटामिन-के होती है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, साथ ही साथ अधिक आयरन अवशोषित करने में भी मदद करता है। यह आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शिशु के मानसिक विकास में भी मदद करता हैं।

अमरूद का जूस

अमरुद एक ऐसा फल है जो प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान कब्ज की समस्या होने से रोकता है। इसे बनाने के लिए दो अमरुद, एक चम्मच चीनी, नींबू का रस और थोड़ा सा अदरक का जूस लें। अमरुद को पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीस लें। पीसने के बाद इसमें बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

किवी का जूस

गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान किवी का जूस भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत होता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। आपको बता दें कि प्रग्नेंसी के दौरान पेट से संबंधी कई समस्याएं होती है।

चुंकदर का जूस

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। यह गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में फाइबर, फोलेट और विटामिन सी होता है। यह रक्त प्रवाह दुरुस्त रखने में मदद करता है। चुकंदर का जूस बनाने के लिए दो चुकंदर, चार गाजर और एक सेब लेकर इन्हें अच्छी तरह से काटकर ब्लैंड कर लें। इससे एक गिलास जूस बन जाएगा। अब इसमें थोड़ी सी बर्फ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं। इस जूस का सेवन हफ्ते में 3 बार करें।

संतरे का जूस

संतरा या मौसमी के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन होता है। इससे शिशु की मांसपेशियां विकसित होती है साथ-साथ उन्हें संक्रमण के खतरे से भी बचाते हैं ये जूस। आपको बता दें कि इस जूस में फॉलिक एसिड भी होता है जो शिशु के विकास में काफी लाभकारी होता है।

केले का जूस

प्रेग्नेंसी के दौरान केले, दही और शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह बच्चे और मां दोनों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। इसे बनाने के लिए आधा कप दूध, एक केला और एक चम्मच शहद लें। अब इन तीनों को मिलाकर ब्लैंड कर लें और ठंडा करके पिएं।

गाजर का जूस

गाजर में विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह शरीर में फ्री रेडिक्लस को कंट्रोल करता है। गाजर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। यह आपको थाकावट से दूर करता है। साथ ही साथ एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है।

Tags: foods during pregnancyHealthHealthy livingjuices during pregnancpregnancy carePregnancy Diet
Previous Post

हड्डियों को बनाना हैं मजबूत, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

Next Post

पोषक से भरपूर कटहल पहुंचाता हैं सेहत को कई चमत्कारी फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

Rock Salt
धर्म

रोग से मुक्ति दिलाने के लिए करें नमक का ये उपाय

08/02/2026
फैशन/शैली

बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेंगे ये

08/02/2026
Coconut Oil
फैशन/शैली

दिखना चाहते हैं जवां, तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये चीजें

08/02/2026
Unwanted Hair
फैशन/शैली

अब अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

08/02/2026
romantic places in india
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ बिताना है रोमांटिक पल, तो बनाएं प्लान

08/02/2026
Next Post
Jackfruit

पोषक से भरपूर कटहल पहुंचाता हैं सेहत को कई चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें

नए साल में मिला 28 IPS को प्रमोशन का तोहफा, अविनाश चंद्र बने DG

01/01/2022

BSEB ने जारी की 10वीं-12वीं एग्जाम की डेटशीट, जानें पूरा शेड्यूल

20/11/2021
Cushions

पुराने कुशन को इन टिप्स से उनको नया लुक

18/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version