24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

वजन कम करने में भी सहायक है बादाम ऐसे करें इसका सेवन

Writer D by Writer D
20/05/2022
in फैशन/शैली
0
benefits of almond

benefits of almond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बादाम (almonds) यानी एकसाथ कई पोषक तत्वों का खजाना। पोषक तत्वों का खजाना होने के साथ-साथ उपहार के रूप में बेहतरीन विकल्प बनने तक बादाम लंबा सफर तय कर चुका है। खनिज, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बादाम सेहत के लिहाज से सबके लिए फायदेमंद है।

डाइटीशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जहांजेब खान कहते हैं, ‘बादाम असंतृप्त वसा से भरपूर होते हैं। असंतृप्त वसा खराब कोलेस्ट्रॉल (या एलडीएल) के जोखिम को नहीं बढ़ाती।

सुबह-सुबह खाली पेट अगर सबसे पहले बादाम खाया जाए तो यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन-के आदि पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत को ठीक रखने में भी मदद करता है।’

न्यूट्रिशनिस्ट और फूड कोच अनुपमा मेनन कहती हैं, ‘बादाम को त्वचा की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया स्नैक्स है। बादाम को आप सलाद, मिठाई, शेक और अन्य व्यंजनों के रूप में भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।’

रोजाना करें बादाम का सेवन-

बादाम के सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट उनका सेवन करना। सीनियर डाइटीशियन दिव्या आचरेकर कहती हैं, ‘सलाद, सूप और मिठाई को बारीक कटे बादाम से गार्निश भी किया जा सकता है।

एलर्जी ठीक होती है-

बादाम का दूध लैक्टोज रहित और शुद्ध रूप से शाकाहारी होता है। जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी होती है, वे बादाम के दूध को विकल्प के रूप में आजमा सकते हैं। बादाम से कई तरह की डिश तैयार की जा सकती है, जैसे कतरे हुए बादाम वाली ओट्स दलिया, भुने बादाम के डार्क चॉकलेट वाले लड्डू, तिल और बादाम वाले लड्डू और इसके अलावा तरह-तरह के शेक भी।

यूं बनाएं नियमित आहार का हिस्सा-

जरूरी नहीं है कि बादाम से सिर्फ खास व्यंजन ही बनाए जाएं। बादाम को अपने दैनिक भोजन में कई तरह से शामिल किया जा सकता है। बहुत से लोग बादाम को सलाद, पुलाव और अन्य व्यंजनों का नियमित रूप से हिस्सा बनाते हैं। बादाम बटर भी बनाया जा सकता है, जिसे आप कटे हुए सेब के साथ या फिर सलाद के साथ खा सकते हैं। या फिर भुने हुए बादाम को आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।

Tags: almondhealth benefits of almond
Previous Post

गर्भपात रोकने में कारगर है सोठ, जानें और फायदे

Next Post

जोड़ो का दर्द हो सकती है आर्थराइटिस की शुरुआत

Writer D

Writer D

Related Posts

Migraine
फैशन/शैली

बार-बार सिर में होता है दर्द, तो हो जाएं सावधान

27/06/2022
फैशन/शैली

फेस से काले घेरे को गायब कर देगा टमाटर

27/06/2022
winter care
फैशन/शैली

सोने से पहले लगाएं ये फेस मास्क, मिलेगी निखरी बेदाग़ त्वचा

27/06/2022
blush
फैशन/शैली

ब्लश का इस तरह से भी करें इस्तेमाल

27/06/2022
eyes
फैशन/शैली

ऐसे चेहरे के खास है ये मेकअप टिप्स

27/06/2022
Next Post
arthritis

जोड़ो का दर्द हो सकती है आर्थराइटिस की शुरुआत

यह भी पढ़ें

सिद्धू

पेट खाली योगा करा रहे हैं, जेब खाली खाता खुलवा रहें पीएम : सिद्धू

17/04/2019
लखनऊ

लखनऊ: बदहाली का दाग धुलने को तैयार नहीं बेसिक शिक्षा विभाग

26/10/2018
beaten

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दम्पति समेत तीन घायल

11/06/2022
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Migraine

बार-बार सिर में होता है दर्द, तो हो जाएं सावधान

27/06/2022

फेस से काले घेरे को गायब कर देगा टमाटर

27/06/2022
winter care

सोने से पहले लगाएं ये फेस मास्क, मिलेगी निखरी बेदाग़ त्वचा

27/06/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version