Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन बड़ी बीमारियों के लिए कारगर है मूली का सेवन

Radish

benefits of radish

आयुर्वेद के मुताबिक मूली (Radish) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप मूली को देखकर मुंह बनाते हैं तो इसके फायदे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मूली खाने के और क्या फायदे हैं-

1- मूली में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में सोडियम-पोटैशियम के अनुपात को बैलेंस करता है और रक्तचाप को बढ़ने नहीं देता है।

2- मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। वहीं इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करते हैं।मूली से शुगर लेवल बढ़ता नहीं है, जिसकी वजह से यह मधुमेह पीड़ितों के लिए भी अच्छी होती है।

3- मूली में एंटी कॉन्जेस्टिव गुण पाए जाते हैं। इसलिए सर्दी और खांसी की शिकायत होने पर अपनी डाइट में मूली शामिल करें। इससे कफ भी खत्म होता है।

4- मूली में diurectic गुण पाया जाता है जो किडनी के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी कारगर होता है. इस वजह से इसे नेचुरल क्लींजर कहा जाता है।

5- मूली में फाइबर तत्व ज्यादा होता है जो कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है। मूली का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। इसके अलावा मूली किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी कारगर होती है।

Exit mobile version