Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डायबिटीज़ को कंट्रोल करेगा इन बीजों का सेवन

अलसी (flax) का सेवन फायदेमंद होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। अलसी के बीज (flax seed) में मुख्यतय ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जिनसे शरीर स्वस्थ और बीमारी कोसो दूर रहती है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 एसिड, लिगनन और म्युसिलेज पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते है। इसके अलावा भी अलसी के बीज में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर आदि पाए जाते है जो सेहत का बहुत अधिक ख्याल रखते है। अलसी का सेवन करना जितना फायदेमंद है उतना ही उसके बीजो का सेवन करना। तो आइये जानते है इसके बीज के फायदे के बारे में…

# बीपी पर नियंत्रण

बीपी की समस्या होने पर सुबह शाम 2 चम्मच अलसी का सेवन करना अच्छा रहता है। इससे बीपी नियंत्रित रहता है और साथ ही यह दिल से सबंधित समस्या को भी दूर करने में सहायक होता है।

# वजन कम करने में

वजन को कम करने के लिए सुबह के समय अलसी को चबाने से वजन कम होता है और साथ ही बहुत देर तक भूख भी नही लगती है। इसे एक बार खा लेने के बाद किसी और चीज़ का सेवन बार बार में नही करना पड़ता है।

# डायबिटीज़ को करे नियंत्रण

डायबिटीज वालो के लिए अलसी का सेवन करना किसी वरदान से कम नही है। इसके सेवन से उनके शरीर में शुगर की मात्रा नहीं बढती है और साथ ही यह उनके शरीर से पर्याप्त मात्रा में शुगर को स्तर बनाये रखता है।

# पाचन सम्बन्धित समस्या में

अलसी के रोजाना 2 चम्मच बीजो का सेवन करने से पेट सम्बन्धित किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नही होती है और साथ ही पाचन शक्ति में सुधार लाते है।

# केंसर की समस्या में

अलसी में लिगनन पाया जाता है जो हार्मोन और कोशिकाओ के प्रसार के लिए जिम्मेदार एन्जाइम को दूर करता है जिससे केंसर की समस्या दूर होती है।

# बालो की समस्या में

बालो की समस्या जैसे झड़ना, दो मुंहे बाल आदि को दूर करता है। इसमें जो ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है बालो पोषण देता है और साथ ही बालो में चमक भी लाता है।

# त्वचा की देखरेख

त्वचा की समस्याओ को भी दूर करने में सहायक है। यह रुखी त्वचा, मुंहासे, एलर्जी आदि को दूर करता है। अलसी के बीज में एंटी इन्फ्लेमेंटरी का गुण होता है जो त्वचा की सभी समस्याओ को सम्पूर्ण रूप से दूर करता है।

Exit mobile version