Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र के मंत्री का विवादित बयान, DGP गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे

जितेंद्र अव्हाड़

महाराष्ट्र के मंत्री का विवादित बयान, DGP गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे

मुंबई। महाराष्ट्र के आवास मंत्री और वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए भविष्यवाणी की कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बिहार सरकार के अगले गृह मंत्री होंगे।

श्री अव्हाड़ ने ट्वीटर के माध्यम से कहा,“यदि श्री नीतीश कुमार दोबारा बिहार के मुख्य मंत्री बनते हैं तो,श्री पांडेय निश्चित रूप से बिहार के गृह मंत्री होंगे।”

श्री अव्हाड़ के अलावा, सत्तारूढ़ सहयोगी शिवसेना ने भी श्री पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा,“उच्चतम न्यायालय द्वारा अपना फैसला सुनाए जाने के बाद उनके चेहरे पर असीम खुशी स्पष्ट दिख रही थी।”

यूपी के इन 11 जिलों में होगा सीरो सर्वे, कम्युनिटी स्प्रेड ही होगी जांच

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि कैसे पांडेय ने इसे ‘अन्याय पर न्याय की जीत’ बताया और कहा कि श्री पांडेय 19 अगस्त को पटना में संवादताओं से बात करते समय भारतीय जनता पार्टी के झंडे को लहरा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रियाओं की निंदा करते हुए कहा कि उनकी आवाज ‘चुनाव जीतने के भाषण’ की तरह थी।

Exit mobile version