• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना बनाकर खिलाया, अधिकारी सस्पेंड

Writer D by Writer D
20/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
Kabaddi players

Food cooked in toilet for Kabaddi players

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जिले में डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों (Kabaddi Players) को टॉयलेट के अंदर बना खाना खाने के लिए मजबूर हुए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है।

दरअसल, सहारनपुर के डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर (बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। राज्य स्तर की यह कबड्डी प्रतियोगिता 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चली, जिसमें 17 टीमों ने हिस्सा लिया। यानी करीब 200 से अधिक लोगों की टीम आई हुई थी। इन लोगों का खाना टॉयलेट में बनवाया गया।

खिलाड़ियों (Kabaddi Players) को टॉयलेट में खाना बनाकर खिलाया गया और कच्चे चावल परोसे गए। इस पर क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना था कि जब खाना बनाया गया तो हलवाई के चावल खराब आ गए थे, उस चावल को फिंकवा दिया गया और दोबारा चावल बनवाया गया। हालांकि टॉयलेट में खाना बनवाने पर क्रीड़ाधिकारी ने अपनी अलग दलील दी।

क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि बारिश के कारण स्विमिंग पुल के बराबर में चेंजिंग रूम में खाने का सामान रखा गया था, क्योंकि स्टेडियम में चारों तरफ़ निर्माण कार्य चल रहा है, इस वजह से हमने स्विमिंग पुल के चेंजिंग रूम में खाना बनाने का इंतजाम किया था, जबकि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे खाना टॉयलेट में बन रहा है।

UPSC NDA 2 रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को जांच कर रिर्पोट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मोबाईल नम्बर पर इस मामले में बात की जाए और सबूत लेकर रिपोर्ट पेश की जाए।

इस बीच सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सहारनपुर में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडियों (Kabaddi Players)  को खराब भोजन परोसने एवं टॉयलेट का उपयोग किचन के रूप में करने के मामले में खेल निदेशालय द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

Tags: animesh saxsenakabbadi compitionskabbadi playersSaharanpur newsup news
Previous Post

UPSC NDA 2 रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें स्‍कोरकार्ड

Next Post

निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi becomes the biggest brand ambassador of 'ODOP'
Main Slider

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर

25/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग प्रदेश की आर्थिक प्रगति के दो सशक्त स्तंभ: एके शर्मा

25/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का मान: उपमुख्यमंत्री

25/02/2026
Barsana Latthmar Holi
Main Slider

रंगोत्सव 2026: नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां, परंपरा का उड़ा गुलाल

25/02/2026
CM Yogi
Main Slider

जिनकी प्रवृत्ति डकैती की थी, उन्होंने उत्तर प्रदेश को भी अंधेरे में रखा: मुख्यमंत्री योगी

25/02/2026
Next Post
wall collapse

निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

STF

तीन करोड़ की अफीम के साथ दंपत्ति समेत तीन लोगों को STF ने दबोचा

20/11/2021
IAS Devidayal passed away

रिटायर्ड IAS देवीदयाल का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

30/05/2021
Akhilesh Yadav

31 जनवरी को अखिलेश यादव दाखिल करेंगे अपना नामांकन पत्र

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version