• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर को ऐसे बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

Writer D by Writer D
24/05/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Summer

House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का मौसम शुरू हो गया हैं। तापमान इतना ऊपर जा रहा हैं कि लोग अपने घरों (House) में बिना कूलर या AC के नहीं बैठते हैं और जब बिजली की कटौती हो जाए तो फिर जीना मुश्किल हो रहा हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं कि आप अपने घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाए ताकि फिर चाहे बिजली चली जाए आपको गर्मी ना लगे। आज इस कड़ी में हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे घर में ठंडक बनी रहेगी। जिन लोगों के घर में एसी और कूलर लगाने का बजट नहीं है उनके लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

छत पर डालें पानी

गर्मी (Summer) के दिनों में अगर आप घर की छत पर शाम के बाद पानी डालेंगे तो इससे छत ठंडी होगी और रात में पंखा चलाने पर रूम में गर्म हवा की बजाय ठंडी हवा आएगी। दरअसल दिनभर धूप की तपिश में छत गर्म हो जाती है और इस वजह से पंखा चलने पर हवा गर्म होती है।

छत पर चूने का लेप

अपने घर की छत पर बाजार से चूना लाकर लेप कर दें। जी हां पूरी छत पर। इसके लिए बाजार से चूना और फेविकोल ले आइए। चूने को किसी लोहे की बाल्टी में रात भर के लिए भिगोकर रख दीजिए। सुबह उसमें फेविकोल मिलाकर छत पर पोत दीजिए, ठीक वैसे जैसे दीवारों पर पुताई करते हैं। एक बार पुताई करने के बाद 24 घंटे के लिए छोड़ दीजिए और अगले दिन फिर एक बार इसी चूने से छत को पोत दीजिए। मोटा मोटा चूना जब छत पर लग जाएगा तो धूप छत को गर्म नहीं कर पाएगी औऱ छत ठंडी ठंडी कूल कूल रहेगी। इस उपाय से आपके कमरे के तापमान में छह से सात डिग्री का फर्क देखने को मिल जाएगा।

क्रॉस वेंटिलेशन से घर होता है ठंडा

अपने घर में हवा को खेलने दें यानी क्रास वेंटिलेशन के पुराने आज़माए हुए तरीक़े को आज़माकर देखें। आमने-सामने की खिड़कियों को खोलकर आप हवा को उसके मन मुताबिक़ खेलने दे सकते हैं। अब खिड़की खोलने की सलाह दी गई है तो जब लू बह रही हो तब खिड़की न खोल दें। क्रॉस वेंटिलेशन में समय की भी अहम भूमिका होती है। आमतौर पर गर्मियों (Summer) में क्रॉस वेंटिलेशन से कमरे को ठंडा करने के लिए सुबह 5 से 8 और शाम को 7 से 10 बजे तक खिड़कियों को खोलकर रखने की सलाह दी जाती है। उस दौरान बाहर की हवा ठंडी होती है, जिससे आपका घर भी ठंडा हो जाता है।

बालकनी में लगाएं पौधे

घर की बालकनी में आप जितना अधिक हरा और घना पौधा लगाएंगे घर के अंदर राहत मिलेगी। ऐसे में आप गर्मी (Summer) के मौसम में बालकनी के अलावा अपने कमरों में भी पौधे रख सकते हैं। इसके अलावा शाम के बाद अपने पौधों में खूब सारा पानी दें और उन्हें अच्छी तरह से धोएं, जिससे वे मुरझाएं नहीं और घर को ठंडा रख सकें।

फॉल्स सीलिंग लगवाएं

छतों पर फॉल्स सीलिंग लगवाएं। इससे छत के नीच एक अतिरिक्त परत बनती है और धूप के कारण छत के गर्म होने का असर कमरे के अंदर कुछ खास नहीं पड़ता है। इसकी एक और खासियत यह है कि इससे कमरे की खूबसूरती भी बढ़ती है। किचन में चिमनी लगवाकर घर की गर्मी को बाहर निकाल सकते हैं।

पीओपी कराएं

घरों को मॉडर्न लुक देने के पीओपी को इन दिनों खूब इस्तेमाल किया जाता है जो दरअसल रूम को ठंडा रखने का काम भी करता है। ऐस में आप अपने घर में पीओपी करा सकते हैं।

वॉटर बेस्ड पेंटिंग भी गर्मी रोकने में असरदार

ऑयल बेस्ड पेंटिंग बहुत से लोगों को पसंद होता है और यह स्टेटस से भी जुड़ा होता है। हालांकि इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे कमरा गर्म होने लगता है। कमरे के तापमान को कम रखने के लिए वॉटर बेस्ड पेटिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। घर की बाहरी दीवार को कम गर्म होने के लिए ऊर्जा को रिफ्लेक्ट करने वाले सफेद पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। छत पर ही यहीं रंग करवाना चाहिए।

खस की टाटीयों का करें इस्तेमाल

पुराने ज़माने से ही खस (एक तरह की घास) से बुनी टाटीयों यानी मैट्स के इस्तेमाल से गर्मियों में घर को ठंडा रखा जाता रहा है। इन्हें खिड़की पर लगाएं और बेहतर ठंडक पाने के लिए बीच-बीच में पानी से भिगोते रहें। इनसे जब हवा पास होती है, तब ठंडी होकर आती है। अलग-अलग रंगों की खस की इन मैट्स से घर के इंटीरियर की ख़ूबसूरती भी बढ़ती है। यानी इन मैट्स के इस्तेमाल से ठंडक पाने के साथ-साथ आप घर को सुंदर भी बना सकते हैं।

Tags: household hackshousehold tipssummer
Previous Post

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से मिलेगी मुक्ति, जानें उपाय

Next Post

घर में खुशियां लेकर आएंगे ये पौधे, चमकेगा आपका भाग्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Plants

घर में खुशियां लेकर आएंगे ये पौधे, चमकेगा आपका भाग्य

यह भी पढ़ें

नेहा की शादी

जल्द ही रोहनप्रीत की होने वाली है नेहा कक्कड़, शादी का वेडिंग कार्ड किया शेयर

18/10/2020
Nitro Dynamics will invest in Jhansi

नाइट्रो डायनेमिक्स झांसी में करेगी 600 करोड़ का निवेश, एक हजार लोगों को देगी रोजगार

20/01/2021

एवोकाडो अनेक पोषक तत्वों से है भरपूर, जाने इसके फायदे

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version