RSS व BJP की समन्वय बैठक शुरू, चुनाव की रणनीति ओर होगा मंथन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और आरएसएस की समन्वय बैठक रविवार को राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई है। इस बैठक में योगी सरकार और बीजेपी संगठन द्वारा कोरोना महामारी के दौर में उठाए गए क़दमों के साथ ही चुनावी रणनीति पर भी मंथन होगा।

बीजेपी की कोर कमेटी की तरफ से इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा, यूपी बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल हो सकते हैं। आरएसएस की तरफ से सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद।

यह समन्वय बैठक आज सुबह 10 बजे से शाम तक चलेगी। इस बैठक में कोरोना काल के दौरान योगी सरकार द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उठाए गए क़दमों की समीक्षा भी होगी। बैठक में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2022 चुनाव के लिए पास राजनीतिक प्रस्ताव भी संघ के सामने रखे जा सकते हैं। जिसमें सेवा ही संगठन और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के प्रयासों को सफल बनाने के तौर तरीकों पर बात होगी।

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, अयोध्या में करेंगी ब्राह्मण सम्मेलन

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले संघ भी सक्रिय हो गया है। अभी पिछले दिनों ही चित्रकूट में आरएसएस की सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी हामिल हुए थे। अब लखनऊ में दो दिवसीय समन्वय बैठक कानपुर रोड स्थित सीएमएस स्कूल में शुरू हुई है।

जिसमें संघ से जुड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती सहित अन्य सभी संगठनों के उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। पहले दिन ही कई संगठनों ने पिछले एक साल में किए गए कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद संघ के प्रमुख नेताओं ने आगे के कार्यक्रमों में क्या और बेहतर किया जा सकता है इसके लिए सुझाव दिए।

Exit mobile version