Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में बेलगाम हुआ कोरोना, 24 घंटे में 37 हजार से अधिक नए मामले

Corona

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 37 हजार 379 से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 7 है। जबकि इससे 124 लोगों की मौत हो गई है।

मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल तीन करोड़ 43 लाख, 06 हजार, 414 है। देश का रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत हो गया है।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 71, हजार 830 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत हो गया है।

देश में अबतक कुल 68.24 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 54 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं।

Exit mobile version