Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई तेजी

corona

corona

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सामने आये हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 1526, राजस्थान में 982 और उत्तर प्रदेश में 546 सक्रिय मामले सामने आये हैं जिसके बाद इन तीनों राज्य में कुल सक्रिय मामले क्रमश: 87014, 27302 और 25422 हो गये हैं। इस अवधि में देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़े हैं।

कोविड-19 महामारी के बीच पूर्व पीएम बेनजरी की बेटी की सगाई आज

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 43,082 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 93.09 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 87.18 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 492 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,715 हो गया है।

देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.55 लाख है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……..स्वस्थ……मौत
अंडमान- निकोबार—130—– 4491—– 61
आंध्र प्रदेश———– 12615—846120—-6970
अरुणाचल प्रदेश—– 926—–15229——49
असम—————- 3285—–207908—- 978
बिहार—————- 5390—- 225602—-1243
चंडीगढ़————- 1169——15612—– 270
छत्तीसगढ़———— 23957— 204198—- 2801

दादरा-नगर हवेली
दमन- दीव———– 33———-3293——– 2
दिल्ली—————- 38734—– 503717—–8811
गोवा——————- 1316—— 45340—–685
गुजरात—————- 14529—- 183756—-3922
हरियाणा————– 20778——203517—-2316
हिमाचल प्रदेश——- 7878——– 29020—– 599

जम्मू- कश्मीर——— 5275——-101363 —–1668
झारखंड————— 2169——-105258 —— 961
कर्नाटक ————–25335——– 842499——11726
केरल—————– 64615——— 516978—–2148
लद्दाख—————- 961————7154——– 113
मध्य प्रदेश———– 14199———182544——3209
महाराष्ट्र————— 87014———1668538—-46813
मणिपुर————— 3245———- 20798——-249
मेघालय————- 947————-10524——– 110

मिजोरम———— 431————–3352——— 5
नागालैंड———– 1402———— 9595——— 63
ओडिशा———– 6102———– 308839——–1704
पुड्डचेरी———— 544————– 35687——– 609
पंजाब————- 7479————-137089——– 4710

राजस्थान———- 27302———– 227408———2237
सिक्किम———– 268————– 4501———- 102
तमिलनाडु——— 11173————-753332——- 11669
तेलंगाना———– 10839———— 255378———1448
त्रिपुरा————– 741—————31499 ———- 370
उत्तराखंड——— 4682————– 67119 ———- 1196
उत्तर प्रदेश——– 25422———— 502353 ———7674
पश्चिम बंगाल——–24670———– 437604———8224
कुल——————455555———8718517———135715

 

Exit mobile version