Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण, जॉन अब्राहम भी हुए पॉजिटिव

मुंबई। कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में तेजी से फैल रहा है। कोरोना का डर लोगों को सता रहा है। कोरोना का कहर फिल्म इंडस्ट्री पर भी देखने मिल रहा है। पिछले साल कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में आ गए थे। अब इस साल के शुरुआत होते ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। एक्टर ने ये खबर फैंस के साथ खुद शेयर की।

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर ये जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, मैं तीन दिन पहले एक ऐसे इंसान के संपर्क में था जिसके बारे में बाद में पता चला उसे कोविड है। प्रिया और मैं कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। हमने खुद को घर में क्वारन्टीन कर लिया है इसलिए अब हम किसी के संपर्क में नहीं हैं।

आगे जॉन अब्राहम ने अपने पोस्ट में लिखा, हम दोनों ने वैक्सीन लगवा लिया था और हमें इस समय हल्के लक्षण हैं कृपया अपना ख्याल रखें और स्वस्थ रहें। मास्क जरूर पहनें।

डरा रहा है Omicron, देश में अब तक आए 1700 केस

वहीं, कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अबतक नोरा फतेही, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Exit mobile version