Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर हुआ कोरोना का विस्फोट

Corona exploded at TV actress Divyanka Tripathi's house

Corona exploded at TV actress Divyanka Tripathi's house

देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। साथ ही ये दूसरी लहर कई लोगों के लिए बुरा संदेश लेकर आ रही है। ना जाने कितने लोग इसके शिकार हो गए हाल ही में छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी के घर से भी दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की आंटी राखी त्रिपाठी (Rakhi Tripathi) का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आए कोरोना की चपेट में

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की मां नीलम त्रिपाठी (Neelam Tripathi) ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। नीलम त्रिपाठी ने फेसबुक पर लिखा, ‘मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो हो गया। सभी से अनुरोध है घर पर रहें, सुरक्षित रहें।’ दिव्यांका त्रिपाठी से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कोरोना वायरस महामारी की चपेट में टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार आ चुके हैं।  और वह कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके अलावा कई कलाकारों का कोरोना वायरस के चलते निधन भी हो चुका हैं।

 

Exit mobile version