• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैनीताल के नवोदय में कोरोना विस्फोट, प्रधानाचार्य समेत 82 बच्चे संक्रमित

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
NVS

NVS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक कोविड टेस्ट रिपोर्ट में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। बीती 30 दिसंबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद विद्यालय में 488 बच्चों के नमूने लिए गए थे। इनमें से 82 में कोरोना की पुष्टि हुई है।

संक्रमित छात्र – छात्राओं को अलग- अलग हॉस्टल में आइसोलेट किया गया है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय के 70 प्रतिशत बच्चे बुखार, खांसी और नाक बंद की शिकायत से ग्रसित हैं।

नैनीताल जिले के भवाली से अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में गंगरकोट सुयालबाड़ी स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार को बच्‍चों की कोविड सैंपलिंग की गई थी। विद्यालय के 488 बच्चो के सैम्पल लिए गए थे। अभी कुछ सैम्पलों की रिपोर्ट आनी बाकी भी है।

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को 11 छात्र- छात्रों और विद्यालय के प्राचार्य भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद अन्‍य बच्‍चों के सैंपल लिए गए जिसमें से 82 में कोरोना की पुष्टि हुई है जो कि एक बड़ी संख्‍या है।

CDS रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की पूरी हुई जांच, सामने आई ये बड़ी बात

बता दें कि देश में बीते 2 सप्‍ताह से कोरोना के मामलों में फिर तेजी आई है। आवासीय स्‍कूलों में कोरोना फैलने की भी यह पहली घटना नहीं है। अधिकांश राज्‍यों ने स्‍कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला ले लिया है जबकि कई अन्‍य राज्‍यों में अभी विचार जारी है।

उत्‍तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत भी हुई है। बीते 6 महीनों में पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार गया है। बच्‍चों में कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधकता विकसित करने के लिए 15 से 18 साल के बच्‍चों का वैक्‍सीनेशन कल 03 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन 01 जनवरी से जारी हैं।

Tags: corona positivenainital jawahar navodya schoolUttrakhand News
Previous Post

CDS रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे की पूरी हुई जांच, सामने आई ये बड़ी बात

Next Post

सपा MLC के घर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी, IT को मिले अहम दस्तावेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Gen-Z
Main Slider

नेपाल में GEN-Z का बड़ा ऐलान, आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की उड़ी नींद

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Pragya Thakur
राजनीति

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

19/10/2025
Next Post

सपा MLC के घर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी, IT को मिले अहम दस्तावेज

यह भी पढ़ें

सड़क हादसा

सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत, 25 घायल

30/10/2020
Gold Facial

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

05/07/2025
Raja Bhaiya

दशहरे पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, वीडियो में दिखें सैकड़ों हथियार

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version