• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका से लौटे युवक में मिला कोरोना वायरस, एयरपोर्ट पर नहीं की गई थी जांच

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, आगरा
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। आगरा में अमेरिका से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण (Corona) मिला है। दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले 34 वर्षीय युवक ने गले में खराश होने पर निजी लैब में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) युवक के घर पहुंची और आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया।

युवक अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 30 दिसंबर को वह आगरा लौटा। गले में समस्या लगने पर युवक ने निजी लैब में कोरोना (Corona) की जांच कराई। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल युवक के घर आरआरटी भेजी गई।

युवक से उसकी यात्रा की हिस्ट्री के साथ उसके संपर्क में आए लोगों के संबंध में जानकारी की गई। युवक का नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा।

होम आइसोलेट किया गया

निजी लैब में कोरोना की पुष्टि होने से युवक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियातन होम आइसोलेट कर दिया गया है। युवक के दो घर हैं। एक घर में वह अकेला है, दूसरे घर में माता-पिता हैं। लक्षण दिखने पर युवक ने खुद को अलग कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को होम आइसोलेशन में ही रहने के लिए कहा है।

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 175 नए केस, रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत

एयरपोर्ट पर नहीं की गई जांच

अमेरिका से लौटे युवक की दिल्ली में एयरपोर्ट पर जांच नहीं की गई थी। वहां जांच की जाती तो स्थिति पहले स्पष्ट हो जाती। चीन से लौटे युवक की भी एयरपोर्ट पर जांच नहीं की गई थी।

नौ दिन में नहीं आ पाई जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट

चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया था। नौ दिन बीत चुके हैं, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे कोरोना के वैरिएंट का पता नहीं चल सका है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldCorona in agracorona in indiacorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi NewsWorld News in Hindiकोरोना वायरस का कहर
Previous Post

जेल से रिहा हुए युवक ने पुलिस पर ठोका 10 हजार करोड़ से ज्यादा का दावा, जानें पूरा मामला

Next Post

आजम खान को झटका, SC ने यूपी से बाहर केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Azam Khan

आजम खान को झटका, SC ने यूपी से बाहर केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज

यह भी पढ़ें

14 April history

14 अप्रैल : आज हुआ था संविधान निर्माता का जन्म और एक घटना से सन्न रह गया था अमेरिका

14/04/2021
cloud burst in mumbai

मुंबई में आसमानी आफत, बादल फटा, भारी बारिश से कई इलाके डूबे

18/07/2021
आतंकी गिरफ्तार

J-K : बांदीपोरा में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version