Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

110 वर्षीय वृद्ध के आगे बेबस हुआ कोरोना, हैदराबाद के गांधी अस्पताल में हुआ इलाज

Ramanand Tirthulu

Ramanand Tirthulu

दुनिया भर में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके विपरीत हैदराबाद के गांधी अस्पताल में एक 110 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना को हरा दिया है।

रामानंद तीर्थुलु नामक यह वृद्ध कीसरा के पास एक आश्रम में रहते हैं। गत 24 अप्रैल को जब कोविड लक्षणों का पता चला, तो डॉक्टर ने उन्हें गांधी अस्पताल भेज दिया था।

CM योगी ने अलीगढ़ के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण, AMU में बैठक जारी

ऑक्सीजन की कमी की शिकायत के बाद बुजुर्ग का उपचार किया गया और अब डॉक्टरों के अनुसार वह ठीक हो गये हैं। उन्हें अब एक गैर-ऑक्सीजन बिस्तर पर स्थानांतरित कर पूरी तरह से ठीक होने के लिए तरल आहार दिया जाएगा।

हॉस्पिटल के अधीक्षक राजा राव ने बताया कि रामानंद तीर्थुलु को कोई और बीमारी नहीं है। बताया जाता है कि वह हिमालय में लगभग दो दशकों तक रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

Exit mobile version