Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 3 लाख के पार, 55 फीसदी लोगों ने दी मात

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनों-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 8348 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात बढ़कर तीन लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 55 फीसदी से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 300937 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 144 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11596 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में 5306 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 165663 हो गयी है।

दुनिया में 100 घंटों में बढ़ गए 10 लाख कोरोना मरीज, मचा हाहाकार

चिंताजनक स्थिति के बावजूद अच्छी बात यह है कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 55.04 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 3.85 प्रतिशत है।

सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 123378 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है।

Exit mobile version