• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.62 करोड़ के पार, 8.67 लाख से अधिक की मौत

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
world's corona updates
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.62 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.67 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 26,219,459 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,67,593 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 61 लाख को पार कर 6149289 पर पहुंच गयी है और अब तक 186,786 लोगों की जान जा चुकी है।

विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 4041638 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 124,638 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 83 हजार से अधिक नए मामले, 66 हजार से ज्यादा रोगमुक्त

भारत में गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,406 हो गया वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 67,376 हो गयी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर 1006923 पहुंच गई हैं तथा 17,479 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 657,129 लोग संक्रमित हुए हैं और 29,068 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है और अब छठवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 641,574 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 20,618 है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 633,015 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 29,068 हो गयी हैं। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 616,894 हो गई तथा 66,329 लोगों की मौत हो चुकी है।

एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के आवास पर की छापेमारी, सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 488,513 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,234 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में अर्जेंटीना ने चिली को पीछे छोड़ दिया है और अब 10वें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 451,198 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 9,361 है।

चिली में कोरोना से 416,501 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 11,422 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 380,786 लोग संक्रमित है जबकि 21,926 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 342,686 हो गई है और 41,615 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। फ्रांस में इस महामारी से अबतक 338,220 लोग संक्रमित हैं जबकि 30,712 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण मामलों में बंगलादेश सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 319,686 हो गई है तथा 4,383 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 318,319 मामले सामने आए हैं जबकि 3,982 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

बारामूला : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना का एक अधिकारी घायल

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 297,014 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,328 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना संक्रमित की संख्या 274,943 हो गयी है और 6,511 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 272,912 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,507 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में अब तक 248,840 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,322 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 247,039 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 7275 लोगों की मौत हुई है।

बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,899 हो गई है। कोरोना वायरस से कनाडा में 9,189, इंडोनेशिया 7,750, इक्वाडोर में 6,648, नीदरलैंड में 6,268, स्वीडन में 5,832, मिस्र में 5,479, बोलीविया में 5,288, चीन में 4,728, रोमानिया में 3,765, फिलिपींस में 3,688, ग्वाटेमाला में 2,804, यूक्रेन में 2,759, स्विट्जरलैंड में 2,013, पोलैंड में 2,092, पनामा में 2046, होंडुरास में 1,924, पुर्तगाल में 1,829, और आयरलैंड में 1,777 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: AustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 83 हजार से अधिक नए मामले, 66 हजार से ज्यादा रोगमुक्त

Next Post

राज ठाकरे ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- ‘क्या हिंदुओं के प्रति सरकार बहरी हो चुकी है?

Desk

Desk

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post
raj thakre

राज ठाकरे ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- 'क्या हिंदुओं के प्रति सरकार बहरी हो चुकी है?

यह भी पढ़ें

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार Varanasi, the number of corona infected crosses 10 thousand

देश में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना संक्रमण से 49 दर्ज की गई मौतें

03/09/2020
Jayant Chaudhary

‘दिल जीत लिया…’, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के ऐलान से जयंत गदगद

09/02/2024
TS Singhdev

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version