• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.46 करोड़ के पार, 8.35 लाख कालकवलित

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.46 करोड़ के पार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.46 करोड़ के पार हो गयी है तथा इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 24,649,431 लोग संक्रमित हुए हैं और 835,793 लोगों की मौत हुई है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 58 लाख को पार कर 5,913,913 पर पहुंच गयी है तथा अब तक 181,789 लोगों की जान जा चुकी है।

विश्व में कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में अब तक 3,804,803 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,19,504 लोगों की मौत हो चुकी है।

PM  मोदी ने मेजर ध्यानचंद को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, कहा- खेल-व्यायाम हो दिनचर्या का हिस्सा

भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकार्ड 76,472 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 34,63,973 हो गयी है। वहीं इस दौरान 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 62,550 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 26,48,999 हो गयी है।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,77,730 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,866 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 621,997 संक्रमित हुए हैं तथा 28,277 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 620,132 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 13,743 हो गयी हैं।

मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 585,738 हो गई तथा 63,146 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 26.49 लाख लोग कोरोनामुक्त, संक्रमितों का आंकड़ा 34.63 लाख के पार

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया अब आठवें नंबर पर है। यहां इस वायरस से अब तक 581,995 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 18,467 है।

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 439,286 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,011 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 405,972 संक्रमित है और 11,132 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना 11वें स्थान पर है और यहां 392,009 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 8271 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 369,911 लोग संक्रमित है जबकि 21,249 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 333,798 हो गई है और 41,573 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 312,924 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3785 लोगों की मौत हो चुकी है।

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर सीएम योगी ने कृतज्ञतापूर्ण किया नमन

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 306,794 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 4,174 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 304,947 हो गई हैं और 30,601 लाेगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 295,053 संक्रमित हुए हैं तथा 6283 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की ने कोरोना संक्रमितों की संख्या में यूरोपीय देश इटली को पीछे छोड़ दिया है। तुर्की में संक्रमित की संख्या 265,515 हो गयी है और 6209 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 265,409 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,472 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में अब तक 242,126 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 9,290 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 223,612 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6814 लोगों की मौत हुई है।

आबे के इस्तीफे पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देता हूं

कोरोना वायरस से बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने वालों की संख्या 10 हजार के करीब यानी 9886 पर पहुंच गयी है, कनाडा में 9155, इंडोनेशिया 7169, इक्वाडोर में 6504, नीदरलैंड में 6247, स्वीडन में 5821, मिस्र में 5362, बोलीविया में कोरोना के संक्रमण से 4846 लोगों की जान चली गयी है और चीन में 4718, रोमानिया में 3507, फिलिपींस में 3325, ग्वाटेमाला में 2709, यूक्रेन में 2499, स्विट्जरलैंड में 2004, पोलैंड में 2018, पनामा में 1966, पुर्तगाल में 1815, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास में 1827 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghante online.comcoorna virus deathscorona hits worldcorona virus alertCorona Virus Crisiscorona virus hits americacorona virus hits britaincorona virus hits germanycorona virus hits indiacorona virus hits italycorona virus hits Spain
Previous Post

PM  मोदी ने मेजर ध्यानचंद को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, कहा- खेल-व्यायाम हो दिनचर्या का हिस्सा

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल से बाहर, जानें क्या है मामला?

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
Next Post
सुरेश रैना Suresh Raina

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल से बाहर, जानें क्या है मामला?

यह भी पढ़ें

CM Fellows

पिछड़े नगरीय निकायों में सीएम फेलोज तलाशेंगे प्रगति की संभावनाएं

21/02/2024
रवनीत सिंह बिट्टू Ravneet Singh Bittu

तो क्या पश्चिम बंगाल की रैली में जाकर पीएम मोदी से मिले: रवनीत सिंह बिट्टू

25/03/2021
Madhya Pradesh cabinet minister Brijendra Singh

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, हुए हाेम क्‍वारंटाइन

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version