Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 14 नए केस

corona in up

corona in up

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। राज्य में बीते 24 घंटे में 14 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 77 हजार 875 सैंपल की जांच की गई। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 143 हो गई है।

राजधानी लखनऊ में 3 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए है। लखनऊ के चौक इलाके में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कुछ दिन पूर्व जर्मनी से लौटे मरीज की 8 दिन बाद दूसरी रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान आने वाले कोरोना के मामलों में ज्यादातर संख्या बिना लक्षण वाले मरीजों की हैं।

रविवार को 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक चौक के दो लोगों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। अब लखनऊ में 31 सक्रिय मरीज हैं। वहीं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। वही जर्मनी से लौटे यात्री की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8 दिन पहले उसकी एयरपोर्ट पर जांच हुई थी। रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 7वें दिन सर्विलांस टीम ने दोबारा कोरोना जांच के लिए नमूना लिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज अभी होम आइसोलेशन में है।

भूकंप से थर्राया ये राज्य, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता की गई दर्ज

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 14 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस बीच रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित प्रसाद के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1 लाख 77 हजार 875 सैंपल की जांच हुई। वहीं अब तक कुल 8 करोड़ 95 लाख 31 हजार 889 सैंपल की जांच प्रदेश में की जा चुकी है। फिलहाल, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 143 है।

प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17 करोड़ 73 लाख 4 हजार 896 पहुंच गया है। इनमें से 11 करोड़ 83 लाख 89 हजार 956 को पहली डोज, वही 5 करोड़ 89 लाख 14 हजार 940 को दोनों डोज लग चुकी है। शनिवार को प्रदेश में एक दिन में 12 लाख 87 हजार 424 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी।

Exit mobile version