Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान अभी भी वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

चेतन चौहान Chetan Chauhan

चेतन चौहान

लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालात गंभीर बनी हुई है। मेदांता में वेंटिलेटर पर रखे गए  हैं। चेतन चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हुआ है।

कोरोना के कारण चेतन के किडनी में संक्रमण बढ़ा है। शनिवार शाम दिक्कत बढ़ने पर चेतन चौहान को लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया है। डाक्टरों की विशेष टीम इलाज में लगी हुई है।

कंगना रनौत ने ‘गुंजन सक्सेना’ को लेकर करण जौहर पर साधा निशाना

बता दें कि पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते शनिवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर्स उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री हैं।

Exit mobile version