Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना पॉजिटिव महिला ने सैफई अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

सैफई अस्पताल

सैफई अस्पताल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला ने तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी।

महिला द्वारा आत्महत्या करने के पीछे करवाचैथ पूजा न कर पाना मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देना मौलाना को पड़ा भारी, निकाला गया

बुधवार को जब सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिये करवाचैथ का निर्जला व्रत रख उनकी सलामती के लिये चांद का इंतजार कर रही थी, वहीं सैफई कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला ने खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। आइसोलेशन वार्ड नंबर 5 में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला मैनपुरी जिले की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक महिला न्यूरो की बीमारी से ग्रसित थी।

राष्ट्रपति बनने के लिए बीडेन को सिर्फ छ्ह इलेक्टोरल वोटों की जरूरत

उसे 27 अक्टूबर को फीमेल न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 29 अक्टूबर को कोरोना की जांच पॉजिटिव आने पर उसको कोविड-19 अस्पताल की तीसरी मंजिल के आइसोलेशन वार्ड नम्बर 5 में भर्ती किया गया था।

अपर चिकित्सा अधीक्षक कोविड-19 इंचार्ज अनिल ऐरी ने फोन वार्ता पर महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का भी पता किया जा रहा है कि आखिर महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

Exit mobile version