Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना रिकवरी रेट 92.47 फीसदी, 4.30 लाख लोग रोगमुक्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी बढ़कर 92.47 फीसदी हो गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3025 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए है। राज्य में अब तक कुल 4,30,962 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी बढ़कर 92.47 प्रतिशत हो गयी है। प्रदेश में 28,268 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 2298 नये मामले आये हैं। प्रदेश में गुरूवार को एक दिन में कुल 1,52,994 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,37,56,000 सैम्पल की जांच की गयी है।

राहुल गांधी बोले- कोरोना पर मोदी क्यूं हैं मौन, 22 दिन में खत्म करने का किया था वादा

श्री प्रसाद ने बताया कि एक्टिव मामलो में निरन्तर गिरावट हो रही है। अब तक कुल 2,61,520 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा प्राप्त करते हुए 2,48,592 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2418 लोग ईलाज करा रहे है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,46,015 क्षेत्रों में 4,30,880 टीम दिवस के माध्यम से 2,76,55,197 घरों के 13,61,76,130 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से 1717 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,58,463 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थान, प्रमुख कार्यालय, प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाईयों में 65,370 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इसके माध्यम से 9,20,370 व्यक्तियों में लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया।

पीएम मोदी, बोले- बिहार में विपक्ष चुनाव जीता तो बर्बादी के पुराने रास्ते पर ले जाएगा

श्री प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर, 2019 तक डायरिया के 790 केस थे जिसमें 16 लोगों की मृत्यु हुयी थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 22 अक्टूबर तक डायरिया के 40 केस थे जिसमें कोई भी मृत्यु नहीं हुयी। पिछले वर्ष 22 अक्टूबर, 2019 तक खसरा के 243 केस थे जिसमें 02 लोगों की मृत्यु हुयी थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 22 अक्टूबर तक खसरा के एक केस थे जिसमें कोई भी मृत्यु नहीं हुयी। पिछले वर्ष 22 अक्टूबर, 2019 तक चिकनगुनिया के 503 केस थे जिसमें 02 लोगों की मृत्यु हुयी थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 22 अक्टूबर तक चिकनगुनिया के 12 केस थे जिसमें कोई भी मृत्यु नहीं हुयी।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 22 अक्टूबर, 2019 तक एच-1, एन-1 के 2082 केस थे जिसमें 34 लोगों की मृत्यु हुयी थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 22 अक्टूबर तक डायरिया के 252 केस थे जिसमें 12 लोगों मृत्यु हुयी। उन्होंने बताया कि त्योहारों का सीजन आ रहा है इसलिए मोहल्ला निगरानी समिति को सर्तक रहने की आवश्यकता है। कि संक्रमण को न फैलने दिया जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकले और सावधानी रखनी की आवश्यकता है।

Exit mobile version