Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

corona

corona

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona) की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर सूबे में संक्रमण (Corona cases) के कुल 1,972 नये मामले दर्ज किये गये। इस दौरान 3,143 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुये हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,81,063 सैम्पल की जांच की गयी।

यूपी में कोरोना के मिले पांच हजार नये मामले

कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के 1,972 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,15,29,693 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घंटों में 3,143 लोग तथा अब तक कुल 20,14,973 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 16,640 एक्टिव मामले हैं।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 10 फरवरी को एक दिन में 10,30,535 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,03,76,444 तथा दूसरी डोज 10,91,84,744 दी गयी।

यूपी में कोरोना के 11,159 नये केस, 10,836 मरीज हुए संक्रमित मुक्त

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,14,54,068 तथा दूसरी डोज 12,27,539 दी गयी है। कल तक 18,93,941 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,41,36,726 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Exit mobile version