• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे राज्यों की तुलना में यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन बेहतर : योगी

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण के लिए लगातार किए गए प्रयासों और वर्तमान में चल रहे टीकाकरण अभियान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतोष जताया है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिली है।

सीएम योगी ने कहा कि अब अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में टीकाकरण बेहतर चल रहा है। हालांकि, इसे और गति देने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस माह पांच लाख तो जुलाई और अगस्त में दस लाख टीके प्रतिदिन लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। लगातार सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण को और तेज करना है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में टीकाकरण बेहतर ढंग से चल रहा है। वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वालों को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से आमजन संतुष्ट हैं।

बच्चों में वायरल बुखार के लिए तैयार दवा किट 15 जून से हो वितरित : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरसात में बाढ़ और विभिन्न बीमारियों की आशंका को देखते हुए टीकाकरण का काम प्रभावित हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए अभियान की गति अभी से बढ़ाकर रखनी होगी। इस माह प्रतिदिन औसतन पांच लाख वैक्सीन दी जानी चाहिए। वहीं, जुलाई और अगस्त में प्रतिदिन दस लाख डोज का लक्ष्य होना चाहिए। आगामी 21 जून के बाद 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी भारत सरकार द्वारा निश्शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था की गई सभी वैक्सीन का 21 जून तक उपयोग कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष बरसात का मौसम समय से कुछ पहले शुरू हो गया है। इससे इस मौसम में होने वाली इंसेफ्लाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। इसके मद्देनजर सभी संबंधित विभागों और जिलों के अधिकारियों की बैठक कर इन बीमारियों की रोकथाम की व्यवस्थाएं की जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन द्वारा दवाएं कंपनी रेट पर ही खरीदी जाएं। साथ ही सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा को मजबूत करें।

Tags: CM Yogi Newsup newsYogi News
Previous Post

भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 5G,जानिए कैसे खरीदें

Next Post

लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Next Post
Samsung Galaxy M32 specifications leaked before launch

लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन

यह भी पढ़ें

satish puniya

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- पार्ट टाइम राजनीति करता है गांधी परिवार

07/12/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने की बारिश को लेकर सतर्क रहने की अपील

28/06/2025
Rakhi Sawant

कैंसर से पीड़ित राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर, एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

09/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version