• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक फेफड़े से सांस ले रही ‘सिमी’ के हौसलों के आगे कोरोना भी हुआ पस्त

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर की 12 साल की सिमी के पास एक ही फेंफड़ा है। जन्म से ही उसका एक हाथ नहीं है। जिंदा रहने के लिए वह हर रोज एक-एक सांस के लिए लड़ती है। 4 साल से हर रात उसे ऑक्सीजन लगती है, लेकिन उसके हौसले के आगे कोरोना भी पस्त हो गया है। एक समय उसका ऑक्सीजन लेवल 50 पर पहुंच गया, पर उसने हार नहीं मानी।

पढ़िए सिमी के हौसले की कहानी-

शहर की सांघी कॉलोनी में रहने वाले इलेक्ट्रिक व्यवसायी अनिल दत्त की सिमी (12) दूसरे नंबर की बेटी है। 2008 में सिमी गर्भ में थी, तब अस्पताल में सोनोग्राफी हुई थी। डॉक्टर्स ने रिपोर्ट में सबकुछ अच्छा बताया था। लेकिन 2009 में सिमी का जन्म हुआ, तो परिवार में मायूसी छा गई। उसका बायां हाथ नहीं था। रीढ़ की हड्‌डी फ्यूज थी और किडनी भी अविकसित थी और फिर 8 साल बाद एक फेफड़ा भी पूरी तरह सिकुड़ गया।

जन्म के समय से ही सिमी का एक हाथ नहीं है।

फेफड़ा सिकुड़ने की वजह से सिमी का ऑक्सीजन लेवल 60 तक पहुंच जाता है। उसे हर रोज रात में ऑक्सीजन लगाई जाती है। जब कोरोना संक्रमण फैला तो माता-पिता ने उसका बहुत ध्यान रखा, लेकिन कुछ समय बाद मां अंजू संक्रमण की चपेट में आ गई। कुछ दिन बाद सिमी भी संक्रमित हो गई। वह एसिम्टोमैटिक (सामान्य लक्षण) थी। तब उसका ऑक्सीजन लेवल 50 तक चला गया था।

 

इस दौरान परिवार ने डॉ. मुथीह पैरियाकुप्पन (अब चेन्नई में) से कंसल्ट किया। घर में ही बच्ची को बायपेप और ऑक्सीजन लगाई। कई दिनों तक वह इसी स्थिति में रही। लेकिन उसने हौसला नहीं हारा और 12 दिन बाद कोरोना से भी जंग जीत ली। फिर उसने डॉक्टर के बताए अनुसार एक्सरसाइज भी शुरू की है। अब स्थिति यह है कि कई बार उसे ऑक्सीजन और बायपेप की जरूरत होती है लेकिन उसका हौसला बरकरार है।

सिमी देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्युपीएस, शिप्रा) में 7वीं में पढ़ती है। उसे जीने के लिए जिंदगी भर ऑक्सीजन लेनी होगी। ज्यादा दिक्कत होने पर कई बार उसे बायपेप भी लगाया जाता है।

Tags: madhya pradesh newsmp newsone lung girl simi
Previous Post

सलमान ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई, जरुरतमंद लोगों को दी आर्थिक मदद

Next Post

38 साल पहले भारत ने रचा था इतिहास, कपिल देव की कप्तानी में बना था विश्व विजेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Next Post

38 साल पहले भारत ने रचा था इतिहास, कपिल देव की कप्तानी में बना था विश्व विजेता

यह भी पढ़ें

क्टर पार्थ समथान की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई सामने

25/07/2020
Rahul Gandhi

बदइंतजामी और… नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले को लेकर बरसे राहुल गांधी

16/02/2025
‘चौरी चौरा’ शताब्दी समारोह

‘चौरी चौरा’ शताब्दी समारोह का आगामी चार फरवरी को उद्धघाटन करेंगे पीएम मोदी

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version