Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है : लल्लू

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

उत्तर प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त होकर जनता के धन की लूट में जुटी हुई है।

श्री लल्लू ने मंगलवार को कहा कि लोकल फॉर वोकल की आड़ लेकर स्वदेशी के नाम पर जिस तरह सरकार के मंत्रियों ने पांच सितारा होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर इन ब्लॉक नामक मोबाइल लांच किया और जनता को यह बताया कि यह मोबाइल पूरी तरह स्वदेशी होने के साथ सरकार के कौशल विकास योजना का हिस्सा है, उससे साबित होता है कि जीरो टॉलरेंस की आड़ में उत्तर प्रेदश में किस तरह भ्रष्टाचार चरम पर है।

उन्होने कहा कि सत्ताधारी दल सत्ता के बल पर छल-छद्म कर जनता को भ्रमित करने के साथ ही उसके उत्पीड़न, शोषण में लगा हुआ है। सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने वालो के विरुद्ध फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। भावनात्मक बातें करके हर तरफ लूट का साम्राज्य स्थापित किया जा रहा है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से पैसे निकालने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

श्री लल्लू ने कहा कि कौशल विकास राज्यमंत्री और उनके भाई ने इन ब्लॉक मोबाइल की लांचिंग करते हुए उसे सरकार की कौशल विकास योजना का हिस्सा साबित करते हुए स्वदेशी उत्पाद बताकर जनता को छल के बल पर लुभाने व लूटने का षड्यंत्र रचा उसके लिये योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी के साथ सीबीआई जांच होनी चाहिये, जिससे इस खेल में पर्दे के पीछे छिपे खिलाड़ी भी बेनकाब हो सकें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस खेल में करोड़ों रूपये विज्ञापन पर खर्च किये गए। इन ब्लॉक मोबाइल की लांचिंग करते समय और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में इसके प्रचार पर अनाप-शनाप खर्च स्पष्ट करता है कि यह सरकार के संरक्षण में सब कुछ किया जा रहा था।

Exit mobile version