• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार मिटाने का वायदा करने वाली सरकार पर भ्रष्टाचार चरम पर है : अखिलेश

Writer D by Writer D
19/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अभी तक अपना कोई नया काम नहीं कर पाई है।

वृन्दावन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्घाटन किये गए कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास किये गए कार्यों का शिलान्यास एवं एमओयू किये गए कार्यों का एमओयू कर रही है। अभी तक भाजपा सरकार ने जितने फैसले लिये है उनसे न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश को पीछे चला गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को चौपट किया है। जीएसटी से लेकर नोटबन्दी तक और वैश्विक महामारी के दौर में लिए गए फैंसलों से जनता को तबाह कर दिया। गलत तरीके से लाॅकडाउन किया गया उससे पूरी अर्थव्यवस्था कराह रही है।अर्थव्यवस्था लगातार नीचे जा रही है। सरकार के पास अर्थव्यवस्था को ठीक करने का कोई रास्ता नही है ऊपर से जो महंगाई बढ़ रही है उसका किसान, मजदूर, नौजवान , मध्यम वर्ग और गरीब पर जो असर पड़ रहा है उसकी कल्पना नही की जा सकती। आने वाले समय में अर्थव्यवस्था डूबेगी।

67 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री यादव ने कहा कि दुनिया में कौन से देश की सरकार होगी जो अपने किसानों को इस प्रकार से अपमानित करेगी। अपने अन्नदाता कों आतंकवादी तक कहेगा। अमेरिका किसानों केा अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी मानते हुए उनकी मदद करता है किन्तु भाजपा सरकार एक सोची समझी चाल के तहत किसान को बर्बाद कर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने का वायदा करनेवाली सरकार पर भ्रष्टाचार चरम पर है। जीएसटी के लागू करने से छोटा और मध्यम व्यापारी संकट में है। उन्होंने कोविद-19 के दौरान बेरहमी से लॉकडाउन लगाने की आलोचना की और कहा कि जिस सरकार के पास 90 हजार बसें हैं उसमें कोविद के दौरान लोग पैदल जाने पर मजबूर हुए। गर्भवती महिला प्रसव के बाद भी पैदल चलने पर मजबूर हुईं जिससे यूपी में ही 90 लोगों की जान गई। सपा ने जरूर एक एक लाख रुपए देकर इनकी मदद की।

समस्याओं व चुनौतियों से निपटने के लिये विद्यार्थियों को बुद्ध बनना पड़ेगा: आनंदीबेन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं असुरक्षित हैं। हाथरस की घटना ने दुनिया को भले हिला दिया हो पर सरकार ने उसके बाद भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नही उठाए हैं। यादव ने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद प्रदेश की सरकार ने एक यूनिट अतिरिक्त बिजली बनाने की व्यवस्था नही की जबकि उनकी सरकार ने हरदुआगंज पावर प्लांट का नवीनीकरण एवं एटा में नये प्लांट को लगाकर इतनी बिजली उत्पादन की व्यवस्था की कि आनेवाले समय में बिजली का उत्पादन करने की जरूरत नही पड़ेगी।वितरण और पारेषण व्यवस्था में भी इस सरकार में कोई परिवर्तन नही हुआ इसके विपरीत लगातार बिजली के बिल बढ़ाए जा रहे हैं तथा नये मीटर लगाकर उसका बोझ जनता पर डाला जा रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में अखिलेश ने कहा कि यमुना प्रद्दूषण के नाम पर आंदोलन चलानेवाली भाजपा सरकार ने यमुना प्रद्दूषण तो दूर नही किया उल्टे मुख्यमंत्री योगी ने एक नया पैतरा छोड़ते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार अपने क्षेत्र की यमुना को शुद्ध कर दे तो उत्तर प्रदेश के हिस्से को उत्तर प्रदेश सरकार साफ कर देगी। आज झूठ बोलनेवाली सरकार कह रही है कि गंगा साफ हो गई जब कि हकीकत यह है कि जब तक यमुना और गंगा में मिलनेवाली दो नदियां साफ नही होंगी गंगा गंदी ही रहेगी।

जालौन: 109 साल की रामदुल्हैया ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, देश की सबसे उम्रदराज महिला

उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन आदि में हजारों करोड़ से कराए गए विकास का जिक्र किया और दुबारा सरकार बनने पर ब्रज के और विकास करने का संकल्प लिया क्योंकि ब्रज में अपार सांस्कृतिक धरोहर है। यादव ने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि उनकी सरकार ने जितने भी विकास के कार्य प्रदेश में शुरू कराए थे वे सब बन्द कर दिए गए।

Tags: akhilesh yadavmathura newsup news
Previous Post

सिटिजन सेंट्रिक सेवाओं को प्राथमिकता से ऑनलाइन करें : तीरथ

Next Post

झूठ बोलने वाला और भ्रष्टाचार को बढ़ाना देना वाला कभी संत नहीं हो सकता : शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post

झूठ बोलने वाला और भ्रष्टाचार को बढ़ाना देना वाला कभी संत नहीं हो सकता : शिवपाल

यह भी पढ़ें

poisonous liquor

जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

24/08/2021
CM Dhami

उत्तराखंड भाजपा ने किया नामांकन की तारीखों का एलान, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

19/03/2024
Constitution Day

देश की राजनीतिक व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करता है संविधान: अनुज कुमार झा

26/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version