• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व के सभी देश भारत को सम्मान की नजर से देखते : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
11/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़
0
brajesh pathak

brajesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री प्रयागराज मंडल के प्रभारी ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शनिवार को प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद टेंगा स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित गरीब जनकल्याण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की साख बढ़ी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप से मोदी की दोस्ती का ही असर है कि भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाया गया। प्रधानमंत्री के निर्देशन में देश प्रगति कर रहा है और विश्व के सभी देश भारत को सम्मान की नजर से देखते हैं।

घोटाले और भ्रष्टाचार की बदौलत अपने देश की साख विश्व स्तर पर बेहद गिर चुकी थी। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय से रिश्ते मजबूत करने की मुहिम छेड़ी। विश्व के कई देशों का दौरा कर संबंधों को मजबूत किया। इसके पहले विदेश जाने पर देश के लोगों को सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन मोदी के प्रयासों के बाद इसमें सुधार हुआ। विश्व के सभी देशों का नजरिया भारत के प्रति बदला है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के साथ मोदी की दोस्ती रही। वह उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। इसी का असर रहा कि भारतीय मूल की कमला हैरिस को ट्रंप की पार्टी ने अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनाया। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर विश्व के देशों से संबंध मजबूत करने के साथ ही मोदी ने देश की आर्थिक मजबूती के लिए भी ठोस प्रयास किया।

सीएम धामी ने पीएम आवास योजना का किया शिलान्यास

स्टार्टअप के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ा। गरीब महिलाओं को जनधन खाते में आर्थिक मदद कोरोना काल में पहुंचाई। दो करोड़ 39 लाख गरीबों को पक्की छत मुहैया कराई। नल से जल योजना के तहत देश के हर घर को शुद्ध पानी मुहैया कराने की मुहिम चल रही है।

जम्मू-कश्मीर प्रांत से धारा 370 को हटाया गया। 12 करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय दिया गया। वक्त-बेवक्त आंख दिखाने वाले पड़ोसी मुल्कों को उन्हीं की भाषा में मोदी ने ही जवाब दिया। आजादी के बाद से ऐसा नहीं हो सका था। मजबूत राष्ट्र के जरिए मोदी ने पड़ोसी देशों को संदेश भी साफ तौर पर दिया है।

नगर विकास मंत्री ने गौशाला का किया निरीक्षण, बोले- गौ सेवा के लिए आगे आए जनमानस

इस मौके पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक सदर राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Brajesh Pathakpratapgarh newsup news
Previous Post

सीएम धामी ने पीएम आवास योजना का किया शिलान्यास

Next Post

मंदी की आहट! इन कंपनियों ने 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
Next Post
fired from jobs

मंदी की आहट! इन कंपनियों ने 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला

यह भी पढ़ें

Viksit UP

विकसित उत्तर प्रदेश – 2047: मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

27/11/2025

फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, बीजेपी ने बताया प्राइवेसी का हनन

19/07/2020
Jagdeep Dhankhar

‘आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है…’, उपराष्ट्रपति और खरगे के बीच हुई तीखी बहस

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version