शुरू हुआ देश का पहला वर्चुअल स्कूल, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में पहले वर्चुअल स्कूल (Virtual School) को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस वर्चुअल स्‍कूल में क्‍लासेज़ पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। स्‍टूडेंट्स अपने घर से ही कक्षा की पूरी पढ़ाई कर सकेंगे। इस स्‍कूल का नाम ‘दिल्‍ली मॉडल वर्चुअल स्‍कूल’ होगा। शुरूआत में इसमें कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई होगी।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कई लड़कियों कों उनके पेरेंट्स पढ़ाते नहीं हैं। ऐसे में लड़कियां घर बैठे शिक्षा ले सकेंगी। कोरोना काल में वर्चुअल क्लासेज़ होती थी, वहीं से प्रेरणा लेकर वर्चुअल स्कूल शुरू किया जा रहा है।

स्‍कूल में फिजिकल क्‍लासेज़ का ऑप्‍शन नहीं होगा। सभी क्‍लासेज़ केवल ऑनलाइन होंगी जिनकी रिकॉडिंग भी होगी। स्‍टूडेंट्स रिकॉर्डेड क्‍लासेज़ भी बाद में देख सकेंगे।

ऑनलाइन होंगे एडमिशन

स्‍कूल में पहले सेशन के लिए 9वीं क्लास के लिए आवेदन आज से शुरू किए जा रहे हैं। जो छात्र वर्चुअल स्‍कूल में एडमिशन पाना चाहते हैं वे www.dmbs.ac.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं। देशभर के किसी भी राज्य के बच्चे इस वर्चुअल स्‍कूल में एडमिशन ले सकेंगे। ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल जल्‍द ही लाइव हो जाएगा।

क्‍या होंगी सुविधाएं

ऑनलाइन क्‍लासेज़ वाले इस स्‍कूल में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी होगी। क्‍लासेज़ रिकॉर्ड की जाएंगी जिसे क्लास भी बच्चे 24 घंटे में कभी भी देख पाएंगे। बच्‍चों को किसी भी वर्चुअल क्‍लास से जुड़ने की आजादी रहेगी। कोर्स, एडमिशन और क्‍लासेज़ की पूरी जानकारी जल्‍द ही एडमिशन पोर्टल पर जारी की जाएगी।

Exit mobile version