Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दंपत्ति को सरेराह गोलियों से भूना, पति की मौत, पत्नी गंभीर

murder

murder

राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका के अमराही गांव में गुरुवार रात को एक दंपति को गोली मार दी गई। इस घटना में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।

जांच में पता चला है कि दोनों ने एक साल पहले घर से भागकर शादी की थी। घरवाले उनकी शादी से नाखुश थे। रात करीब 9 बजे द्वारका के सेक्टर 23 के थाने में जोड़े को गोली मारने की खबर मिली थी। मृतक की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित गोपालपुर निवासी विनय दहिया (23) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि 6-7 लोगों ने आकर इस दंपति को गोली मारी। लड़के को 4 जबकि लड़की को 5 गोलियां लगीं। लड़की का इलाज वेंकेटेश्वर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है दोनों एक ही गांव के थे। दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version