Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जो काम सरकार को करना चाहिए था वो न्यायालय ने किया : लल्लू

ajay lallu

बुंदेलखंड को सरकार ने किसानों की कब्रगाह में तब्दील किया

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि न्याय की लड़ाई लड़ रहे किसानो की पीड़ा उच्चतम न्यायालय ने महसूस की है और जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह उच्चतम न्यायालय को करना पड़ रहा है हालांकि किसानो के मन में संशय बरकरार है।

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर मां और बेटे की हुई मौत

लल्लू ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज किसान बदहाल है। खून के आंसू रो रहा है, धरने पर बैठा है। काफी दिन से चल रहे किसान आंदोलन के बाद उच्चतम न्यायालय ने कोई आदेश पारित किया मगर उसके बाद भी किसान के मन में कहीं न कहीं चिंता बनी हुई है। प्रधानमंत्री को बंद आंख को खोलना चाहिए तथा संसद का विशेष सत्र बुलाकर किसानों के संकट को देखकर तीनो कानूनों को वापस लेना चाहिए। दुर्भाग्य यह है कि न्यायालय के दखल के बावजूद सरकार जिद पर अड़ी है।

एससी/एसटी कानून के तहत जमानत अर्जी पर सुनवाई की समय सीमा तय

बदायूं में हुए बलात्कार कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लल्लू ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं। सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रही है। बदायूं की घटना शर्मशार करने वाली है तथा इसने पूरे देश को झकझोर करके रख दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘बातें ज्यादा करते हैं काम कम’ करते है और अब तो उनकी यह पहचान बन गई है। वे इवेन्ट की राजनीति कर रहे है जबकि उत्तर प्रदेश में महिला अपराध शिखर पर हैं।

Exit mobile version