Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नागिन फेम पर्ल वी पुरी की कोर्ट ने दूसरी बार जमानत याचिका की खारिज

Court of Naagin fame Pearl V Puri rejected bail plea for the second time

Court of Naagin fame Pearl V Puri rejected bail plea for the second time

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो नागिन का हिस्सा रह चुके पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इन दिनों सुर्खियों में हैं। बता दे एक्टर की दिक्कतें इन दिनों बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल खबरे आ रही हैं कि कोर्ट ने पर्ल की जमानत याचिका खारिज (Pearl V Puri Bail Rejected) कर दी है। बता दे पर्ल की जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी। एक्टर को मुंबई की ठाणे जेल में न्यानिक हिरासत में रखा गया है। जहां एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की से रेप किया है। अब खबर है कि इस केस में पर्ल की अगली सुनवाई 15 जून को होनी है।

कुछ खास कमाल नहीं कर पाया मनीष पॉल और रिकी पॉन्ड का नया पॉडकास्ट

बता दे पर्ल को लेकर लगातार टीवी के कई सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। जब से इन सभी को पता लगा है कि पर्ल पर ऐसा इलजाम लगा तब से ये सितारे इसे मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। ड्रामा क़्वीन राखी सावंत से लेकर एकता कपूर तक सभी पर्ल के साथ खड़े हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। निया शर्मा जैसे तमाम सेलेब्स ने पर्ल को बेकसूर बताया है। वे सभी पर्ल वी पुरी के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन कर रहे हैं। इन सभी सितारों का कहना है कि पर्ल को फंसाया जा रहा है। वो ऐसा काम कर ही नहीं सकते।

 

 

Exit mobile version