• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 हफ्ते में जवाब दें…, राहुल गांधी नागरिकता मामले में कोर्ट ने केंद्र को दिया समय

Writer D by Writer D
25/03/2025
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की नागरिकता मामले में जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को और समय दे दिया है। कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में राहुल गांधी पर कथित तौर पर अपनी ब्रिटिश नागरिकता छिपाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उनके 2024 के संसदीय चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है।

जस्टिस एआर मसूदी और जज एके श्रीवास्तव की पीठ ने कर्नाटक बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया। पिछले साल नवंबर में याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से याचिकाकर्ता के रिपोर्ट पर उसके फैसले की जानकारी मांगी थी। इसपर केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि संबंधित मंत्रालय ने ब्रिटेन सरकार को इसके बाबत पत्र लिखा है।

केंद्र सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि याचिकाकर्ता के रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए संबंधित मंत्रालय ने ब्रिटेन सरकार को पत्र लिखा। जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित ब्रिटिश नागरिकता के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि गांधी के संसदीय चुनाव को रद्द करने की मांग पर अंतिम निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। इसलिए केंद्र सरकार ने बार-बार और समय मांगा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ब्रिटिश नागरिक

इसके बाद पीठ ने मामले को 21 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध किया। याचिका में याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि उसके पास ब्रिटेन सरकार के सभी दस्तावेज और कुछ ईमेल हैं जो साबित करते हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ब्रिटिश नागरिक हैं। इस वजह से वह भारत में चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट अधिनियम के तहत अपराध है।

‘CBI जांच करने का आदेश दिया जाना चाहिए’

याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की दोहरी नागरिकता एक अपराध है, इसलिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के बारे में सक्षम प्राधिकारी को दो बार शिकायत भेजी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद वर्तमान याचिका दायर की गई है।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

ओरैया की ‘मुस्कान’ ने कराया पति का कत्ल, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

Next Post

समर कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
Next Post
Summer Camp

समर कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

यह भी पढ़ें

यूसुफ मलिक

कुर्की हा या एनकाउंटर, जेल नहीं जाऊंगा : यूसुफ मलिक

28/09/2020
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

लल्लू ने उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार की ली ज़िम्मेदारी

15/03/2022
kareena kapoor

तैमूर अली खान के लिए मां करीना कपूर खान ने रखी हैलोवीन पार्टी

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version