Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

life imprisonment

life imprisonment

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की एक अदालत ने दहेज हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद और 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने दहेज हत्या का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी रामकुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई और 50 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया।

थाना नांगल में 28 मार्च 2012 को मृतक महिला अनिता के भाई रामशरण ने गांव जोलाडिडोली निवासी रामकुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तीन लेन उपरिगामी सेतु का नाम अटल बिहारी किये जाने की अधिसूचना जारी

आरोप था कि रामकुमार ने अनिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे मार दिया था। कोर्ट ने रामकुमार को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।

Exit mobile version