Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चचेरे भाईयों की डूबने से हुई मौत

drowning

6 children died by drowning in a pond

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में घर से निकले दो चचेरे भाईयों की गड्ढे में स्नान करते समय डूब (Drowning) जाने से मृत्यु हो गई है। पुलिस उपाधीक्षक मंजरी ने बताया कि चितांग गांव के मौजा पगार निवासी लालता प्रसाद का पुत्र सोनू (09) व सत्तन का बेटा संदीप (07) बुधवार को दोपहर घर से निकले थे।

दोनों गांव के बाहर मिट्टी निकालने के बाद बने गड्ढे में स्नान करने लगे। पानी का अंदाजा न होने से दोनों गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों की डूब (Drowning) कर मौत हो गई।

जब वे काफी देर तक नही लौटे तो दोनो की खोजबीन शुरू की गई, देर शाम गड्ढे में शव उतराया देखा गया। परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे मुसहर जाती के है। दोनों आपस में चचेरे भाई बताये गये है।

Exit mobile version