Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

COVID-19 : यूरोपीय देशों में यात्रा प्रतिबंध, ईंधन की कीमतों में आई गिरावट

crude oil

crude oil

नई दिल्ली। COVID-19 : साल भर से चल रहे कोरोना महामारी के बाद अब कोरोना की ही नए प्रकार की स्ट्रेन के तेजी से प्रसार के बाद सोमवार को ईंधन की कीमतें लगभग 3 फीसद तक गिर गईं। दरअसल, यूरोप में सख्त प्रतिबंधों के बीच तेल की मांग कम हो गई है इसलिए ये गिरावट रही।

आज है साल का सबसे छोटा दिन, 16 घंटे की होगी रात

तेल की कीमतों में पिछले सप्ताह लाभ के संकेत के बाद सोमवार को गिरावट आई, क्योंकि COVID-19 के नए टीके आने से निवेशकों की भावनाओं को बल मिला। सिनवर्ड ट्रेडिंग के मुख्य विश्लेषक चियोकी चेन ने कहा कि नए तरह के कोरोना वायरस के आने से यूरोपीय देशों में यात्रा प्रतिबंधों को और कड़ा करने के बाद तेल की मांग कम हो गई है।

देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हुई, 96.06 लाख रोगमुक्त

ब्रेंट क्रूड 1.54 डॉलर यानी 3.0% गिरकर 50.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि 1.5% की तेजी के साथ इसने पिछले शुक्रवार को अपने उच्चतम स्तर को छू लिया था। अमेरिकी पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.42 डॉलर या 2.9% घटकर 47.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया जो बीते शुक्रवार को 1.5% चढ़ने के बाद फरवरी के बाद अपने उच्चतम स्तर पर था।

Exit mobile version