Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य ने कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन-पाकिस्तान जैसे देशों को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस विकराल होता जा रहा है। देश में कोविड-19 के कुल केस 10.40 लाख हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में हैं। देश का करीब 28% केस इस एक राज्य में हैं। राज्य में 11 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र के ये आंकड़े दुनिया के तकरीबन 200 देशों से ज्यादा खराब हैं। दुनिया में सिर्फ 9 देश ही ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के 3 लाख या इससे अधिक केस हैं।भारत का यह राज्य इस मामले में ब्रिटेन और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ चुका है।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.40 करोड़ के पार, 6 लाख से अधिक की मौत

भारत में शुक्रवार को कोरोना के केस 32 हजार से ज्यादा आए। पिछले तीन महीने की तरह एक बार फिर इसमें सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का रहा। ‘कोविड19 इंडिया’ के मुताबिक महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8300 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2.92 लाख से ज्यादा हो गई।

जब भी भारत में कोरोना वायरस के गहराते संकट की बात होती है तो सरकार की ओर से रिकवरी का आंकड़ा सामने कर दिया जाता है। इसलिए यहां यह बताना जरूरी है कि महाराष्ट्र में 1.60 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आने के बाद रिकवर हो चुके हैं। करीब 1.20 लाख लोग अब भी इस वायरस से संक्रमित हैं। 11,452 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Exit mobile version