Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोविड टीकाकरण अभियान का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और करीब नौ महीनों के लंबे सफर के बाद शनिवार को 90 करोड़ लोगों को कोरोना की कम से कम एक डोज लग चुकी है। इतना ही नहीं भारत में जल्द ही 25 करोड़ लोगों को कोरोना की दोनों डोज लग जाएंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 69 लाख 33 हजार 838 टीके लगाये गये। प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाये जा रहे हैं।

पंजाब के सीएम का बड़ा ऐलान, किसानों के खिलाफ दर्ज केस होंगे वापस

मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। देश भर में कोविड जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में 14,29,258 लोगों की जांच की गयी हैं। देश में कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को इस उपलब्धि की जानकारी दी। बता दें कि, भारत में 18 साल से ज्यादा की 94 करोड़ आबादी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस आबादी को कम से कम एक खुराक इसी साल के अंत तक देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके काफी नजदीक पहुंच भी चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, राज्यों का ध्यान इससे नहीं हटता है तो ये लक्ष्य दिसबंर महीने से पहले ही पूरा हो सकता है।

Exit mobile version