• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गेटवे ऑफ इंडिया में पड़ी दरारें, मरम्मत में आएगा इतने करोड़ का खर्चा

Writer D by Writer D
04/04/2023
in राष्ट्रीय, महाराष्ट्र
0
Gateway of India

Gateway of India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। फिल्मनगरी में बने गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) में दरारें आ रही हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के निरीक्षण के दौरान सतह पर कुछ दरारें पाई गई हैं लेकिन समग्र ढांचा संरक्षण की अच्छी स्थिति में है। दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या हाल में ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ के स्ट्रक्चरल ऑडिट में सामने के हिस्से में दरार का पता चला है?

उन्होंने जवाब में कहा कि गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India)  एक केंद्रीय संरक्षित स्मारक नहीं है। यह पुरातत्व और संग्रहालय विभाग महाराष्ट्र सरकार के संरक्षण में है। निरीक्षण के दौरान सतह पर कुछ दरारें पाई गईं। समग्र संरचना हालांकि बेहतर स्थिति में पाई गई। बिल्डिंग पर कई जगहों पर पौधे भी उगते देखे गए हैं। गुंबद में लगी वॉटरप्रूफिंग और सीमेंट कंक्रीट को भी नुकसान पहुंचा है। उसके बाद राज्य पुरातत्व और स्थापत्य निदेशालय ने जीर्णोद्धार के लिए शासन को 6.9 करोड़ का प्रस्ताव सौंपा है।

10 मार्च को मिली बजट को मंजूरी

मंत्री से आगे पूछा गया कि उनको इसके संबंध में कोई रिपोर्ट सौंपी गई है तो किशन रेड्डी ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने एक विस्तृत साइट प्रबंधन योजना तैयार की है। गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India)  के संरक्षण और मरम्मत के लिए 8,98,29,574 रुपये की राशि का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, महाराष्ट्र सरकार ने 10 मार्च को इसे मंजूरी दे दी है।

99 साल पुराना है गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) 

महाराष्ट्र सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण 1911 में किया गया था। इसे इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम और उनकी पत्नी क्वीन मैरी के स्वागत में बनवाया गया था। इसका निर्माण वास्तुकार जॉर्ज विटेट ने किया था। उन्होंने 1914 में इसके डिजाइन को मंजूरी दी थी लेकिन इसकी आधारशिला 31 मार्च 1911 को रखी गई थी।

इसे पीले बेसाल्ट और कंक्रीट से बनाया गया था। इसे इंडियन-सरसेनिक शैली में डिजाइन किया गया। इस स्मारक के केंद्रीय गुंबद का व्यास लगभग 48 फुट है। इसकी ऊंचाई 83 फुट है।

यूपी के इस जिले में बन रही पहली काऊ सेंचुरी, इतने महीनों में बनकर होगी तैयार

इसके बाद यह 1924 में बनकर तैयार हुआ था। गेटवे को बाद में वायसरॉय और बॉम्बे के नए गवर्नरों के लिए भारत में एक प्रतीकात्मक औपचारिक प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया गया था।  यह दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी मार्ग के अंत में अपोलो बन्दर क्षेत्र में बनाया गया है, जिसका फेस अरब सागर की ओर है। इस स्मारक को मुंबई का ताजमहल कहा जाता है। इस इमारत को 4 दिसंबर 1924 को जनता के लिए खोल दिया था।

Tags: gateway of indiaMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

यूपी के इस जिले में बन रही पहली काऊ सेंचुरी, इतने महीनों में बनकर होगी तैयार

Next Post

नगर विकास मंत्री ने मऊ में सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी, हमारे पास हैं सबूत : राहुल

01/08/2025
Lok Sabha
राजनीति

बिहार मतदाता सूची पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

01/08/2025
DM Savin Bansal
Main Slider

पिता का आकस्मिक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

01/08/2025
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने पूर्व विधायक से अस्पताल में की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

31/07/2025
Sadhvi Pragya
Main Slider

मेरी जिंदगी के 17 साल बर्बाद…’ जज का फैसला सुन रो पड़ीं प्रज्ञा ठाकुर

31/07/2025
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने मऊ में सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

यह भी पढ़ें

loot

पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपयों की लूट

05/02/2022
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला का होगा राजतिलक, फिर करेंगे पंचकोसी परिक्रमा

03/10/2023
hartalika teej

जाने क्या है हरतालिका तीज की पौराणिक कथा, पूजा विधि

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version