• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिल्पकारों, कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से जोड़ेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
12/09/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
PM Vishwakarma scheme

PM Vishwakarma scheme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साथ ही अब यहां के शिल्पकारों और कारीगरों को मोदी सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma scheme)  से भी आच्छादित कर उनके कारोबार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि योगी सरकार कारीगरों और शिल्पकारों का जीवन स्तर समुन्नत करने के लिए सितंबर 2018 से ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चला रही है। इसके तहत कारीगरों एवं शिल्पकारों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ ही सरकार उनके पेशे से संबंधित टूलकिट भी मुफ्त देती है। साथ ही पारंपरिक पेशे को उद्यम का रूप देने के लिए 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक कि आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है।

उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लांच होने वाली पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma scheme)  के दायरे में 18 प्रकार के पारंपरिक कार्यों से जुड़े शिल्पकार और कारीगर आएंगे। सभी पात्र शिल्पकारों एवं कारीगरों को योजना का लाभ मिल सके इसके लिए योजना की लांचिंग से पूर्व उनके पंजीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।

गोरखपुर में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त स्वतः रोजगार, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी विकास खंड अधिकारियों और नगरीय निकायों के सभी अधिशासी अधिकारियों को योजना लांचिंग से पूर्व पात्र कारीगरों और शिल्पकारों के पंजीकरण की जिम्मेदारी सौंपी है। ये अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिल्पकारों और कारीगरों का पंजीकरण योजना की वेबसाइट पर 17 सितंबर से पहले कराना सुनिश्चित करेंगे।

दूरदर्शन की बड़ी पहल, अब हर रोज प्रसारित होगा गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस

उन्होंने बताया कि बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सुनार, ताला, पाश साज, राजमिस्त्री, हथौड़ा एवं अन्य औजार साज, धोबी, कश्ती निर्माण करने वाले, शस्त्र साज, मछली पकड़ ;मछुवाही, जाल निर्माता, दर्जी, मूर्तिकार, डलिया, चटाई, झाड़ू बुनकर, काथी साज, मोची, चर्म साज, गुड़िया व खिलौना निर्माता ;पारंपरिक, नाईहज्जाम व ,मालाकार इसमें शामिल हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma scheme) से आच्छादित शिल्पकारों व कारीगरों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए मिलेंगे। इसके साथ ही पेशे को विस्तार देने के लिए काफी कम ब्याज दर पर एक लाख रुपये का लोन मिलेगा। पहला लोन चुकता करने पर दो लाख रुपये का दूसरा लोन भी मिल सकेगा।

Tags: gorakhpur newsPM Vishwakarma schemeYogi GovernmentYogi News
Previous Post

केन्द्रीय शिक्षामंत्री और सीएम धामी ने किया विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ

Next Post

सितंबर माह में 3900 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का लक्ष्य: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
AK Sharma

सितंबर माह में 3900 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने का लक्ष्य: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

जय भानुशाली

‘खतरों के खिलाड़ी’ सेट पर घायल हुए एक्टर जय भानुशाली

07/08/2020

दिवाली फ़ेस्टिव सेल में इतनी कीमत में मिला रहे हैं Infinix के ये धांसू स्मार्टफोन

16/10/2021
kanwariyas

शादी समारोह में घुसा अनियंत्रित ट्रक, रस्म निभा रही चार महिलाओं की मौत

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version