Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शमशान घाट हादसा: फरार ठेकेदार पर 25 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा

श्मशान घाट में छत गिरी Roof falls in cremation ground

श्मशान घाट में छत गिरी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर शमशान घाट दुर्घटना मामले के फरार ठेकेदार को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को 25 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि हादसे में नामजद चार लोगों मे से तीन को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि फरार ठेकेदार अजय त्यागी पर शिकंजा कसने के लिए देर शाम 25 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की गई है।

अवैध रूप से खनन करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आज इस मामले में लापरवाही बरतने पर नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह तथा जेई सी पी सिंह और सुपरवाइजर आशिष को आज गिरफ्तार किया। जबकि ठेकेदार अजय त्यागी अभी फरार है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुरादनगर में शमशान घाट पर छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version