Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्तार अंसारी के बेटे समेत आठ लोगों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Mukhtar Ansari's two sons arrested

Mukhtar Ansari's two sons arrested

मुख्तार अंसारी के बेटे समेत आठ लोगों को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कर्नलगंज थाने भेज दिया। जहां से सभी को शांतिभंग के मामले में चालान किया।

एमपीएमएलए न्यायालय में शुक्रवार को एक आपराधिक मुकदमें में माफिया ब्रजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह की पेशी होनी थी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का कड़ा पहरा था।

न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गहन तलाशी हो रही थी। इसी बीच माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास उर्फ उमर उसके साथ अन्य सात लोगों को अन्दर प्रवेश करते हुए देखा तो रोक दिया जबकि कोई अनुमति नहीं लिए थे।

एसटीएफ ने मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

वहां मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन ये लोग कचहरी परिसर में आने का कोई कारण नहीं बता सके। क्राइम ब्रांच ने तत्काल मुख्तार के बेटे अब्बास उमर समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्तार के बेटे समेत आठ लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।

गौरतलब है कि माफिया मुख्तार और ब्रजेश सिंह के बीच पुरानी अदावत और किसी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा कारणों के चलते शुक्रवार को माफ़िया ब्रजेश सिंह की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। 22 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के मामले की विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई थी।

Exit mobile version