• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल की नहीं कम हो रही मुश्किलें, दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास पहुंची क्राइम ब्रांच

Writer D by Writer D
03/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

15 AAP councillors resigned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच के एसीपी केजरीवाल को नोटिस देने उनके घर पहुंची है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम कल भी नोटिस देने के लिए केजरीवाल के घर पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2।0 चलाने की कोशिश कर रही है और AAP के 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपए का लालच देकर दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश की। बीजेपी ने इन आरोपों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। इस मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को दिया गया है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के घर एसीपी क्राइम ब्रांच पहुंचे हैं और वो नोटिस पर्सनली अरविंद केजरीवाल को देना चाहते हैं और उनकी ही रिसीविंग चाहते हैं। जब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल खुद पर्सनल तौर पर नोटिस रिसीव नहीं करेगे तब तक क्राइम ब्रांच की टीम सीएम हाउस पर मौजूद रहेगी।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह महीने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर से जुड़े सूत्रों का बड़ा दावा है कि मुख्यमंत्री ऑफिस नोटिस लेने को तैयार है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी CM ऑफिस को रिसीविंग नहीं दे रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल को ही नोटिस देने की बात कह रही है।

कल भी केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के घर गई थी क्राइम ब्रांच

बीते दिन भी क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के घर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के नोटिस में केजरीवाल से उनकी ओर से लगाए गए आरोपों के सबूत देने को कहा गया है। पुलिस दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर भी गई थी, लेकिन न तो केजरीवाल मौजूद थे और न ही आतिशी मिलीं। पिछले हफ्ते केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर दावा किया था कि उनकी पार्टी के सात विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था। बीजेपी ने तुरंत उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया।

केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने किया था लंबा-चौड़ा पोस्ट

इस बारे में सीएम केजरीवाल भी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर दावा किया था कि बीजेपी दिल्ली में आप के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों बीजेपी ने हमारे दिल्ली के 7 MLA से संपर्क किया और कहा कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। बाकी बचे हुए विधायकों से भी बात कर रहे हैं। साथ ही उन्हें बताया था कि हमारे सभी MLAs ने बीजेपी के ऑफर को ठुकरा दिया है।

बीजेपी ने पुलिस को दी शिकायत

आतिशी और केजरीवाल के इन्हीं आरोपों के खिलाफ प्रदेश की भाजपा टीम ने 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सीपी से मुलाकात कर शिकायत दी थी। भाजपा ने आप विधायकों को भाजपा द्वारा प्रलोभन देने के कथित फर्जी आरोपों की एसआईटी से जांच कराने की मांग की थी। साथ ही बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत कुछ संदर्भ दिए थे।

Tags: Arvind KejriwalCrime branchdelhi newsNational news
Previous Post

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह महीने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

Next Post

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

लखनऊ आएंगे PM मोदी, कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास

30/09/2021
winter

उत्तर प्रदेश में बढ़ी गलन, पहाड़ों से चली सर्द हवाओं से गिरा पारा

12/01/2021
cm yogi

सहकारिता का आंदोलन विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा एक अभियान : योगी

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version