Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दोस्त का हत्यारोपी बाल अपराधी गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की थाना टूंडला पुलिस ने 6 महीने पूर्व हुए एक किशोर हत्याकांड (Arrested) में एक बाल अपराधी को रविवार को गिरफ्तार (Arrested) किया ।

गिरफ्तार बाल अपराधी के अनुसार मृतक उसका दोस्त था, जो आवारा प्रकृति का होने के साथ ही महिलाओ के प्रति भी‌ गंदी सोच रखता था । उसकी चचेरी बहन के प्रति भी उसकी गंदी नीयत थी जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या की थी।

थाना टूंडला के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि विगत 1 जुलाई को रेलवे के खंडहरों में 14 वर्षीय सूरज का शब बरामद किया गया था‌ जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। मृतक सूरज के पिता श्याम बाबू द्वारा लिखा गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच कार्रवाई करते हुए रविवार को मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार बाल अपराधी दोस्त ने बताया है कि सूरज आवारा किस्म का था। वह गांजे का नशा करता था। नॉर्दन रेलवे के स्कूल में आरोपी‌ की चचेरी बहन भी पढ़ती थी, जिसके ऊपर गंदी नीयत रखता था। सूरज ने उसकी बहन के साध बलात्कार करने की धमकी दी गई थी ।

आरोपी लगा कि यदि उसने कुछ नहीं किया तो वह उसकी बहन के साथ किसी दिन कुछ गलत कर देगा। इसलिए उसने योजना बनाकर रेलवे के खंडहरों में सूरज को गाजे की बीड़ी पिलाने के बहाने बुलाया था और छुरे‌ से गला काटकर हत्या कर दी उसके वाद ईटो‌ से कुचल‌ दिया .

पुलिस नेआरोपी की निशान देही पर‌ हत्या मे प्रयोग किया गया छुरा और मौके से ईटे भी बरामद कर ली‌ हैं। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी बाल अपराधी को किशोर बाल गृह भेजा जाएगा |

Exit mobile version